फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The dilapidated road of Court Road and the interlocking tiles laid without level have become a cause of trouble.

Charkhi Dadri News: कोर्ट रोड की जर्जर सड़क व बिना लेवल के लगाई गई इंटरलॉकिंग टाइलें बनी है परेशानी का सबब

Thu, 11 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated road of Court Road and the interlocking tiles laid without level have become a cause of trouble.
कोर्ट रोड की सड़क के बीच धंसा पड़ा ड्रेनेज हॉल।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के सबसे व्यस्त और अधिक आवागमन वाले कोर्ट रोड की स्थिति इन दिनों बेहद बदहाल बनी हुई है। मुख्य सड़क के बीच बने गड्ढे और उखाड़ी गई सड़क पर बिना उचित लेवल के लगाई गई इंटरलॉकिंग टाइलें यातायात में लगातार बाधा उत्पन्न कर रही हैं। इसके चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों व दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर के मुख्य गेट के सामने बने सार्वजनिक शौचालय में पानी की व्यवस्था न होने के कारण गंदगी फैली हुई है। दुर्गंध व अव्यवस्था के चलते दुकानदारों, न्यायालय में आने वाले अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले बाजार में बारिश का पानी भरने की समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सीसी सड़क को उखाड़कर ड्रेनेज पाइप लाइन डाली गई थी। इसके बाद सड़क की मरम्मत के नाम पर आनन-फानन में बिना समुचित लेवल के इंटरलॉकिंग टाइलें बिछा दी गईं। विभागीय लापरवाही के कारण आज तक सड़क को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बीच बने गड्ढे और जमीन में धंसे ड्रेनेज मैनहोल विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा चालकों के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि आए दिन ई-रिक्शा मैनहोल में फंसकर पलट जाते हैं, जिससे यात्रियों को चोटें लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
इसके अलावा कोर्ट मार्केट में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। मजबूरी में दुकानदारों को महंगे दामों में पानी के कैंपर मंगवाने पड़ रहे हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से खरीदारी करने वाले लोग अपने वाहन दुकानों के सामने खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।
मार्केट के दुकानदारों ने जिला प्रशासन से कोर्ट रोड की तत्काल मरम्मत, जल निकासी की सही व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।



बाजार से खरीददारी करने आने वाले लोग अपने वाहनों को दुकानों के सामने खड़े कर चले जाते हैं। लंबे समय तक सड़क से वाहन के न हटने पर जाम लगा रहता है। कई बार तो वाहन हटवाने के नाम पर चालक दुकानदारों से झगड़े भी होते रहते हैं।- अशोक कुमार, दुकानदार


प्रतिदिन तीन हजार से अधिक लोग फरियाद लेकर लघु सचिवालय और कोर्ट परिसर पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के लिए जर्जर सड़क परेशानियों का सबब बनी रहती है। वहीं मार्केट में बने शौचालय की हालात भी दयनीय बनी हुई है। -राजेश आर्य, दुकानदार

कोर्ट रोड के बीच टूटे लोहे के झरने हादसों का कारण बने हुए हैं। आए दिनों दुपहिया वाहन वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल होते रहते है। वहीं लगाई टाइलों का लेवल सही नहीं होने से राहगीर ठोकर लगकर गिरते रहते है। - संतोष कुमार, दुकानदार।

वाहन चालकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़क के बीच जाम लगा रहता है। इससे अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। जाम के कारण कारोबार पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। नगर परिषद को चाहिए कि वो मार्केट में सुविधाओं का विस्तार करवाएं। -धीरज कुमार, दुकानदार




वर्जन:
जल्दी ही बाजारों की जर्जर सड़कों को ठीक करवाने के लिए एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा। इसके बाद सड़कों के लिए टेंडर जारी कर दिए जांएगे। इसके बाद मार्केट के दुकानदारों और राहगीरों को कोई परेशानी नहीं होंगी।- बक्सीराम सैनी, चेयरमैन नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed