फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Deputy Commissioner started the deworming campaign by giving medicine to children

Charkhi Dadri News: बच्चों को दवा देकर उपायुक्त ने शुरू किया कृमि मुक्त अभियान

Wed, 22 Apr 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 22 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner started the deworming campaign by giving medicine to children
लघु सचिवालय में बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट देते उपायुक्त।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने मंगलवार को बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा देकर अभियान की शुरुआत की। लघु सचिवालय स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में 1.35 लाख बच्चों को यह दवा देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि कृमि यानी पेट के कीड़े, सुनने में यह एक सामान्य समस्या लग सकती है लेकिन यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में करोड़ों बच्चों को इन परजीवी कीड़ों से संक्रमण का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के हर बच्चे और किशोर को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाना है। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार द्वारा स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध कराई जाती है। दवा के साथ-साथ हमें अपनी आदतों में भी सुधार करना होगा। हमेशा साफ पानी पीएं और फल-सब्जियों को धोकर ही इस्तेमाल करें। खाना खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं। नंगे पैर बाहर न घूमें क्योंकि कीड़ों के लार्वा त्वचा के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। बच्चों के नाखून छोटे और साफ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में खिलाई दवा
दादरी जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल में भी मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. संदीप, डॉ. नीरज कादयान ने अस्पताल में आए एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई। नोडल अधिकारी डाॅ. संदीप ने कहा कि एक स्वस्थ बच्चा ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। ऐसे में हम सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाने तथा अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे को कृमि मुक्त करने की शपथ लेनी चाहिए। यदि कोई बच्चा किसी कारणवश मंगलवार को यह दवा लेने से रह गया तो आगामी पांच मई को उन्हें दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed