फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The department will provide free sports goods for the youth.

Charkhi Dadri News: युवाओं के लिए विभाग निशुल्क देगा खेल सामान

Mon, 08 Jan 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 08 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
The department will provide free sports goods for the youth.
चरखी दादरी के बलिदान स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास करते युवा।
चरखी दादरी। शहर और गांवों के युवाओं की खेलों में रुचि पैदा करने और ड्रग्स जैसी बुरी आदतों से बचाने के लिए खेल विभाग ने नई योजना तैयार की है। इसे खेल उपकरण नीति नाम दिया गया है। इसके तहत ग्राम पंचायतों व नगर निकायों को निशुल्क खेल का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि ग्राम पंचायत व नगर निकायों को इसके लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर योजना बना रही है ताकि युवा खेलों के क्षेत्र में खुद का कॅरिअर बना सकें और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ और खेलो इंडिया आदि स्पर्धाओं में पदकों की झड़ी लगा चुके हैं। चरखी दादरी में भी खेलों के प्रति युवाओं का रुझान कम नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

जिले में कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबाल, हाॅकी, बैडमिंटन और कराटे सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी हैं। जिला में इस समय खेल नर्सरियां भी खुली हैं। छह राजीव गांधी खेल स्टेडियम और 15 मिनी स्टेडियम भी हैं जिनमें खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ग्रामीण व शहरी युवाओं को ड्रग्स जैसी बुरी आदतों से बचाने के लिए सरकार ने खेल उपकरण नीति जारी की है। इसके तहत ग्राम पंचायत व नगर निकायों को निशुल्क खेल का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत वॉलीबाल, फुटबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो और क्रिकेट का सामान युवाओं को विभाग की ओर से दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों व निकायों को खेल विभाग को आवेदन करना होगा। इसके लिए नवीनतम खेल मैदान की फोटो भी आवेदन के साथ प्रस्तुत करनी होगी। नगर निकाय के लिए आवेदन वार्ड एमसी कर सकता है।

ये सामान मिलेगा खिलाड़ियों को

जहां वॉलीबाल और फुटबाल मैदान में पोल लगे हैं वहां खिलाड़ियों को छह-छह बॉल और नेट मिलेगी। बास्केटबाल के लिए भी छह बॉल दी जाएंगी। हैंडबाल मैदान में भी पोल होने पर छह बॉल दी जाएंगी। बॉक्सिंग खिलाड़ियों को छह पंचिंग बैग और 12 ग्लब्ज दिए जाएंगे। कुश्ती और जूडो खिलाड़ियों को कवर सहित 18 मैट मिलेंगे। क्रिकेट खिलाड़ियों को दो बैट के साथ एक किट, स्टंप के दो सेट, छह बॉल, दो जोड़ी पैड, ग्लब्ज, एक जोड़ा विकेट कीपर का पैड और ग्लब्ज दिए जाएंगे।

- आवेदनों की छंटनी करेगा विभाग
आवेदनों की विभाग की ओर से गठित टीम की ओर से छंटनी की जाएगी। इस टीम में जिला खेल अधिकारी, सीनियर कोच, उपाधीक्षक और संबंधित खेल का सीनियर कोच शामिल होगा। छंटनी के बाद ही खेल सामान की स्थिति तय हो पाएगी।





सरकार का पत्र कार्यालय में पहुंच गया है। इच्छुक ग्राम पंचायत व नगर निकाय खेलों के सामान के लिए खेल विभाग को आवेदन कर सकते हैं। युवाओं में खेलों के प्रति रुचि पैदा करने व उन्हें ड्रग्स जैसी बुरी आदतों से बचाने के लिए यह नीति तैयार की गई है। इसके लिए नगर निकाय और ग्राम पंचायत भी आवेदन कर सकती है। - बस्तीराम, जिला खेल अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed