{"_id":"6228ee7f4607672d2a54d09b","slug":"the-department-took-care-of-the-sinking-sewer-line-in-the-length-of-2-50-km-after-a-month-charkhidadri-news-hsr626259247","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.50 किलोमीटर लंबाई में धंसी सीवर लाइन की विभाग ने एक माह बाद ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.50 किलोमीटर लंबाई में धंसी सीवर लाइन की विभाग ने एक माह बाद ली सुध
विज्ञापन
मंगलवार देर रात साइट पर काम करती टीम।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नगर के तिकोना पार्क से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक करीब ढाई किलोमीटर लंबाई में धंसी सीवर पाइपलाइन की अब विभाग ने सुध ले ली है। विभाग ने अंडरग्राउंड के बजाय जमीन पर ही लाइन बिछाई है ताकि जैसे-तैसे शहर से सीवर के पानी की निकासी हो सके। इस समय शहर के अधिकतर भागों में सीवर का पानी बाजारों में सड़क पर फैला है। पानी एसटीपी तक नहीं पहुंचने की वजह से सीवर बैक मार रहे हैं। इन तमाम समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेशों पर जनस्वास्थ्य विभाग ने काम शुरू करवा दिया है।
इस समय सीवर मैनहोल ऊपर तक भरने की वजह से लाइन ब्लॉक हैं। विभाग की ओर से ब्लॉकेज खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। एसटीपी में पानी स्टोरेज के लिए वैसे भी जगह की कमी बनी हुई है। जनवरी अंतिम सप्ताह बारिश से शहर के झज्जर घाटी क्षेत्र में सीवर की मुख्य 40 इंची लाइन जवाब दे गई थी। फरवरी प्रथम सप्ताह में नगर के तिकोना पार्क से एसटीपी तक मेन लाइन धंस गई थी, जिससे पानी की निकासी ठप हो गई। विभाग अधिकारियों ने इस लाइन में जाली लगाकर ठीक करने का काम शुरू करवाया था लेकिन बात नहीं बन सकी थी। आए दिन शहर के लोग सीवर की समस्या को लेकर धरना व रोष जताते रहे है लेकिन सीवर की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
मानूसन सीजन के दौरान भी शहर की सीवर व्यवस्था ठप हो गई थी। जगह-जगह मैनहोल खराब होने व लाइन ब्लॉकेज होने की वजह से सीवर के पानी को सीसीआई परिसर की 250 एकड़ जगह पर यह पानी डाला गया जो आज तक भरा है। लंबे समय तक यहां पानी भरने की वजह से आसपास के मकानों में दरारें आ गई हैं। इसे लेकर लोग विरोध भी जता चुके हैं।
विज्ञापन
वार्डों और बाजार में बने विकट हालात
शहर के वार्डों व बाजारों में हालात खराब बने हुए हैं। सीवर की मुख्य लाइनें भी जवाब दे गई हैं। ऐसे में शहर का दूषित पानी एसटीपी तक नहीं पहुंच रहा है। कई भागों में तो दूषित पानी सीवर बैक मार रहे हैं। इस समय विभाग कर्मचारी सीवर के काम में जुटे हैं। जेटिंग मशीन के जरिए ब्लॉकेज खोली जा रही हैं।
जब तक अंडरग्राउंड लाइन की मंजूरी नहीं मिल जाती है तब तक जमीन पर लाइन बिछाकर काम चलाया जाएगा। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में पाइप हैं। जल्द ही छोटे व बड़ी लाइनों को खाली करवा दिया जाएगा।
- समुद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग