{"_id":"6a11f97dff7f227a96001ea4","slug":"the-department-forgot-to-repair-the-road-that-was-dug-up-after-the-drinking-water-line-connection-causing-heavy-vehicles-to-sink-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-155653-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पेयजल लाइन कनेक्शन के बाद उखाड़ी गई सड़क दुरुस्त करवाना भूला विभाग, धंस रहे है भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पेयजल लाइन कनेक्शन के बाद उखाड़ी गई सड़क दुरुस्त करवाना भूला विभाग, धंस रहे है भारी वाहन
Sun, 24 May 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 24 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
सरदार झाडू सिंह चौक के पास सड़क के बीच धंसी ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के सरदार झाड़ू सिंह चौक के समीप जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल लाइन कनेक्शन करने के लिए खोदी गई सड़क पर मिट्टी डालकर भरा गया गड्ढा वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बना हुआ है। सड़क से गुजरने वाले वाहन गड्ढे में धंसने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। स्थानीय दुकानदारों ने धंस रही सड़क का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है ताकि समय रहते किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
शहर में बाधित पेयजल सप्लाई को चालू करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिन पहले चौक के पास सड़क की खुदाई कर पेयजल लाइन कनेक्शन करने का काम करवाया गया था लेकिन इस दौरान विभाग के कर्मचारी कनेक्शन करने के बाद गड्ढा भरने के नाम पर मिट्टी डाल कर चले गए जिसके कारण यहां से गुजर रहे वाहन गड्ढे में धंस रहे हैं। वाहन को बाहर निकालने के लिए चालकों को अन्य वाहन या जेसीबी का सहारा लेना पड़ रहा है। मुख्य सड़क होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। गर्मी के बीच जाम में फंसे वाहन चालक घंटों तक वाहन निकलना का इंतजार करते रहते हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अगर विभाग के कर्मचारी सड़क ठीक करते समय पर्याप्त भवन निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करते तो, शायद वाहन चालकों को ऐसी स्थिति से नहीं गुजरना पड़ता।
हजारों वाहनों का होता है आवागमन
गांव चिड़िया, मौड़ी, मकडानी, कनीना, बलकरा, घसोला, आदमपुर, झोझूकलां आदि क्षेत्रों से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों का आवागमन इसी सड़क से होता है। वहीं इन रूटों को जाने वाली रोडवेज व परिवहन समिति की बसे भी इसी मार्ग से गुजरती है। जिससे सड़क के बीच सामान्य दिनों में भी जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
दुकानदार बोले-सड़क का हो स्थायी समाधान
स्थानीय निवासी संदीप कुमार, मुकेश कुमार, सुदेश कुमार, रविंद्र कुमार आदि ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों ने उखाड़ी गई सड़क को भरने के लिए खानापूर्ति के नाम पर केवल मिट्टी डाली गई है। वहीं इसके अलावा सड़क से उखाड़ी गई इंटरलॉकिंग टाइलों को भी नहीं लगाया गया है। जिसके कारण सड़क गुजरने वाले वाहन दबाव के कारण धंसते रहते है।
वर्सन:
अभी सड़क भरने के लिए निकली मिट्टी ही डाली गई है, ताकि वाहनों के आवागमन से मिट्टी पूरी तरह जम जाए। एक दो दिन बाद सड़क पर अतिरिक्त मिट्टी डलवा कर ठीक करवाई जाएगी।- धीरेंद्र सांगवान, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
-- -- -- -- -- --