फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The department does not have a super sucker machine, the agency is doing the cleaning

Charkhi Dadri News: विभाग के पास नहीं सुपर सकर मशीन, एजेंसी कर रही सफाई

Wed, 03 Dec 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 03 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The department does not have a super sucker machine, the agency is doing the cleaning
चरखी दादरी। दादरी नगर में सीवर लाइनों की सफाई के लिए विभाग को जेटिंग मशीन हायर करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं सुपर सकर मशीन न होने से एजेंसी से सफाई करवानी पड़ रही है। शहर में करीब 175 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन है। आए दिन सीवर लाइनें ब्लॉक हो रही हैं। इससे लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर में 21 वार्ड व बाजार भी हैं। प्रतिदिन कहीं न कहीं सीवर लाइनें रुक जाती हैं। कर्मचारी सीवर लाइनों में फट्टी भी मारते हैं, इससे लाइनें खुल नहीं पाती हैं। शहर के कई भागों में करीब 45 साल पुरानी सीवर लाइनें हैं जो जवाब दे चुकी हैं। पुराना झज्जर रोड क्षेत्र में तो विभाग ने पुरानी लाइनों को लेमिनेशन भी किया है। कई भागों में पुरानी सीवर लाइनें पेयजल की लाइनों से जुड़ी हुई हैं जिससे दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

शहर मेंं तीन नए पंपिंग स्टेशन भी बनाए गए है जिनके जरिए पानी का उठान किया जाता है। डूंगरवाला जोहड़, कीकरवासनी क्षेत्र व तिकोना पार्क के समीप पंपिंग स्टेशन नए बने हैं। इनमें डेढ़ गुना ज्यादा क्षमता की नई मोटरें भी लगाई गई हैं ताकि पानी का उठान जल्दी हो सके। कई भागों में मेन लाइनें बदली भी गई हैं। ढाणी रेलवे फाटक से दिल्ली रोड सीवर प्लांट तक 20 इंची नई लाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शहर को सुपर सकर मशीन की सख्त जरूरत है। सुपर सकर मशीन से ही लाइनें खुल पाती हैं। विभाग एजेंसी की सुपर सकर मशीन से काम करवा रहा है। इसी प्रकार जेटिंग मशीन की भी सख्त जरूरत है। इस समय विभाग के पास एक जेटिंग मशीन है जबकि एक हायर करनी पड़ रही है,तब जाकर मुश्किल से पूर्ति हो पाती है। एक वार्ड का कई दिन बाद लाइन खोलने का नंबर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed