फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The demand for shifting of electricity wires could not be accepted

Charkhi Dadri News: बिजली तार स्थानांतरित कराने की मांग नहीं चढ़ पाई परवान

Wed, 07 May 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The demand for shifting of electricity wires could not be accepted
बाढड़ा। गांव मांढ़ी केहर के ग्रामीणों ने आवासीय बस्ती से गुजरने वाली हाई वोल्टेज बिजली लाइन को स्थानांतरित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती से 11,000 वोल्टेज की लाइन गुजर रही है और इसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इतना ही नहीं, लाइन हनुमान मंदिर के पास से भी गुजर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व सरपंच आनंद सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्रित हुए और अब तक मांग सिरे न चढ़ने पर रोष व्यक्त किया। आनंद सिंह ने कहा कि लाइन स्थानांतरित कराने के लिए बिजली निगम को कई बार सूचित कर चुके हैं। कार्यालय के अनेकों चक्कर लगाने के बाद भी स्थिति जस की तस है और बस्ती के लोग भय के साये में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली निगम ग्रामीणों को लाइन स्थानांतरित कराने के लिए बजट राशि जमा कराने की बात कह रहा है जबकि ग्रामीणों के लिए इतनी बड़ी रकम अपने स्तर पर एकत्र करना संभव नहीं है। आनंद सिंह ने मांग करते हुए कहा कि बिजली लाइन की जगह को आसानी से बदला जा सकता है। अगर बिजली विभाग अपनी हठ पर अडिग रहता तो फिर ग्रामीण कड़े कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच अशोक कुमार, प्रीतम शर्मा, वेदपाल, ताराचंद, खजान सिंह, सतबीर सिंह, अशोक कुमार, सूरजा देवी, कृष्णा ने विधायक उमेद पातुवास से इस मामले में हस्तक्षेप कर समाधान निकलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed