फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The credibility of veteran leaders rests on the victory and defeat of the candidates of political organizations

राजनैतिक संगठनों के प्रत्याशियों की जीत और हार पर टिकी दिग्गज नेताओं की साख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The credibility of veteran leaders rests on the victory and defeat of the candidates of political organizations
चरखी दादरी। निकाय चुनाव के शुरुआती चरण में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई है। अंतिम दिन होने के चलते सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशियों का आना जाना लगा रहा। आठ प्रत्याशियों ने शनिवार को चेयरमैन के लिए नामांकन फार्म जमा करवाया। इनमें भाजपा-जजपा समेत इनेलो उम्मीदवार शामिल है। वहीं, निर्दलीय पार्षद विरेंद्र पप्पू के साथ कांग्रेस नेता नामांकन करवाने पहुंचे। इन राजनैतिक संगठनों के प्रत्याशियों की हार-जीत पर अब दिग्गज नेताओं की सीख टिकी है।
विज्ञापन

शनिवार को इनेलो की ओर से राहुल मराठा ने नामांकन किया। उनके साथ संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती समेत पूर्व वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण, जिला अध्यक्ष विजय पंचगांव आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा पार्षद बख्शी सैनी का नामांकन करवाने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी, महिला विकास निगम चेयरमैन बबीता फौगाट, जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार समेत हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन एवं जजपा नेता राजदीप फौगाट व जजपा जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं, चेयरमैन के निर्दलीय उम्मीदार विरेंद्र पप्पू का नामांकन करवाने के लिए पूर्व सांसद श्रुति चौधरी व पूर्व नप चेयरमैन अजीत फौगाट, विजय खोरड़ा, दिलबाग नीमड़ी आदि पहुंचे। वहीं, पूर्व पार्षद रविंद्र गुप्ता ने शनिवार को चेयरमैन के लिए निर्दलीय नामांकन किया। वहीं, आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्ष शिवेंद्र उर्फ रिंपी फौगाट को मैदान में उतारा है और वो शुक्रवार को दिल्ली विधायक मुकेश के नेतृत्व में नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूर्व पार्षदों की साख भी दांव पर
प्रत्याशियों के पक्ष में कई पूर्व पार्षद भी उतर आए हैं। कुछ पार्षद तो ऐसे हैं जिनके परिवार का यह तीसरी और चौथा चुनाव है। इन पूर्व पार्षदों की साख भी निकाय चुनाव दांव पर लगी है। इन पूर्व पार्षदों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed