{"_id":"687a8adfbab5d464790d4d0e","slug":"the-court-sent-three-trolley-thieves-to-jail-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140909-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीन ट्रॉली चोरों को न्यायालय ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीन ट्रॉली चोरों को न्यायालय ने भेजा जेल
Fri, 18 Jul 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
दादरी सीआईए की गिरफ्त में ट्रॉली चोरी करने के तीनों आरोपी।
चरखी दादरी। हड़ौदी निवासी युवक के ट्रॉला की ट्रॉली चोरी करने के तीन आरोपियों को दादरी सीआईए ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने शीशवाला निवासी आरोपी सुमित, रावलधी निवासी सुनील और रोहतक के गुढाण गांव निवासी आरोपी बिंटू को न्यायिक हिरासत भेजने का आदेश दिया। वहीं, सीआईए ने जेल भेजने से पहले आरोपियों की निशानदेही पर चुराई गई ट्रॉली बरामद कर ली।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गांव हड़ौदी निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को एक शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि श्री लक्ष्मी बिल्डर्स एंड सप्लायर के नाम से उसकी फर्म है। 15 ट्राॅले रखता है। 15 जुलाई को उसने एक ट्राॅला ठीक करवाने के लिए धींगड़ा ट्रेडिंग में खड़ा किया था। इसकी ट्रॉली उसने लोहारू रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप पंक्चर की दुकान पर खड़ी कर दी।
रात करीब 2 बजे चोर ट्राॅली ले गए। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीआईए स्टाफ ने तीनों चोरों को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उनकी निशानदेही पर ट्रॉली बरामद की गई। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।