फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The complainant recovered the wires by recreating the junkyard, when he was chased, the pickup riders opened fire.

Charkhi Dadri News: शिकायतकर्ता ने कबाड़ी की रेकी कर बरामद करवाए तार, पीछा करने पर पिकअप सवारों ने की फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
The complainant recovered the wires by recreating the junkyard, when he was chased, the pickup riders opened fire.
चरखी दादरी/बाढड़ा। एक साल पहले चोरी हुए लाखों रुपये कीमत के बिजली तार मामले के शिकायतकर्ता ठेकेदार ने अपने स्तर पर एक कबाड़ी की रेकी कर तार बरामद करवाए हैं। बाढड़ा थाना पुलिस ने काकड़ौली निवासी कबाड़ी के प्रतिष्ठान से तार और कुछ अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

वहीं, ठेकेदार का आरोप है कि पिकअप में ये सामान लेकर पहुंचे लोगों को जब उन्होंने पीछा किया तो गांव पोकरवास के पास उन पर फायरिंग भी की गई। इसके बाद वो लौट आए और पुलिस को सूचित किया। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

काकड़ौली सरदारा निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वो बिजली विभाग के एक ठेकेदार के साथ काम करता है। करीब एक साल पहले मैहड़ा के समीप से करीब 15 लाख रुपये कीमत के तार चोरी हो गए थे। उन्होंने इस संबंध में झोझूकलां थाने में चोरी का केस दर्ज करवाया था। प्रवीन ने बताया कि उसे कुछ समय पहले पता चला कि उनके गांव का ही एक कबाड़ी चोरी के तार खरीदता है। इसके चलते वो पिछले छह माह से उसकी रेकी कर रहा था। प्रवीन के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे बिजली तार लेकर एक पिकअप कबाड़ी के पास पहुंची। वो पिकअप पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन ने बताया कि करीब 20 मिनट बाद पिकअप खाली होकर चली गई। उन्होंने पिकअप सवारों का पता लगाने के लिए अपनी गाड़ी से पीछा किया। प्रवीन ने बताया कि पोकरवास के समीप पिकअप सवारों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके चलते वो वापस आ गए और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। प्रवीन ने बताया कि इसके बाद बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहां से टीम ने तार बरामद किए। इस संबंध में कबाड़ी मंजीत और एक अन्य के खिलाफ धारा 379 व 411 के तहत केस दर्ज किया गया है।

- शिकायतकर्ता के घर के पास ही रहता है कबाड़ी
प्रवीन कुमार ने बताया कि कबाड़ी उसके गांव का ही रहने वाला है। उसने चोरी हुए तार को लेकर अपने स्तर पर पता किया तो सामने आया कि उसके गांव का कबाड़ी मनजीत और सतीश चोरी की बिजली तार खरीदते हैं। इसके बाद से उसने उन पर नजर रखनी शुरू कर दी और रविवार को उसे सफलता भी मिल गई।

- 15 लाख की जगह डेढ़ लाख दिखाई है कीमत
प्रवीन ने झोझूकलां थाने में दर्ज हुए केस को लेकर भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उसने बताया कि करीब 15 लाख के तार चोरी हुए थे, जबकि पुलिस ने एफआईआर में नुकसान डेढ़ लाख का ही दिखाया था। जब तत्कालीन एसएचओ से उन्होंने बात की तो ऑपरेटर से गलती होने का तर्क उन्हें दिया गया। प्रवीन ने बताया कि इस संबंध में भी वो एसपी से मिलेंगे।


------------------------------
इस संबंध में काकड़ौली सरदार निवासी मनजीत और उसके भाई के खिलाफ धारा 379 व 411 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता प्रवीन का कहना है कि उन पर फायरिंग पोकरवास के समीप हुई।
-विशाल, एएसआई, बाढड़ा थाना


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed