{"_id":"647cea8ed8a1b8f3bf010574","slug":"the-car-hit-the-farmer-returning-from-the-field-referred-to-pgi-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-862-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खेत से लौट रहे किसान को कार ने मारी टक्कर, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खेत से लौट रहे किसान को कार ने मारी टक्कर, पीजीआई रेफर
Mon, 05 Jun 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव रानीला में खेत से घर लौट रहे एक किसान को कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना में उसे काफी चोटें आईं और बाद में उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। घायल के बयान पर अचीना चौकी पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में घायल रवि ने बताया कि वह समसपुर का निवासी है और खेती करता है। गत 2 जून को वह अपने दोस्त बिजेंद्र के साथ रानीला खेत में पाइप लाइन दबाने के लिए आया था। उसने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे वह काम खत्म करके अपने दोस्त के साथ मेन रोड पर आया और सांजरवास की ओर जाने लगे। उसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। इसके बाद उसे दादरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार करके उसे पीजीआई रेफर किया गया। उसका आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही से उसको टक्कर मारकर घायल किया है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।