फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The bus stand shifting plan is failing to materialize, with traffic jams continuing.

Charkhi Dadri News: धरातल पर नहीं उतर पा रही बस स्टैंड शिफ्टिंग योजना, जाम के रहते हालात

Tue, 17 Feb 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The bus stand shifting plan is failing to materialize, with traffic jams continuing.
दादरी बस स्टैंड के सामने लगे जाम में फंसे वाहन चालक। 
चरखी दादरी। दादरी शहर के मुख्य फोरलेन रोड पर स्थित बस स्टैंड और रोडवेज वर्कशॉप वर्तमान में वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। धरातल पर बस स्टैंड और रोडवेज वर्कशॉप शिफ्टिंग योजना नहीं उतर पाने से समस्या हो रही है।
विज्ञापन

बस स्टैंड, वर्कशॉप के गेटों व सड़क की चौड़ाई कम होने से बसों के अंदर जाने व बाहर निकलने के दौरान काफी समय लगता है और कुछ ही देर में सड़क पर जाम के हालात बन जाते हैं। मुख्य सड़क पर बसों की आवाजाही के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जिससे दूसरे वाहनों में सवार लोगों का समय भी बर्बाद होता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने जिला प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए बस स्टैंड को शहर से बाहर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। जिससे यहां हर रोज लगने वाले जाम से निजात मिल सके। बता दें कि दादरी का मौजूदा बस स्टैंड और वर्कशॉप करीब 50 वर्ष पूर्व एक साथ बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय की आबादी, बाजार और वाहनों की संख्या के हिसाब से यह स्थान उचित था, लेकिन वर्तमान में बढ़ते वाहनों के दबाव के आगे यह छोटा पड़ने लगा है। बस स्टैंड के ठीक सामने वाली सड़क पर डिवाइडर बना हुआ है, जिसके कारण जब भी कोई बस परिसर से बाहर निकलती है, तो उसे मुड़ने के लिए अधिक समय और जगह की आवश्यकता होती है। जिससे यहां कुछ ही समय में वाहनों की कतार लग जाती है।
दादरी डिपो के बेड़े में हैं 123 बसें

मौजूदा समय में दादरी डिपो के बेड़े में 123 बसें शामिल हैं। ये बसें प्रतिदिन हजारों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती हैं। रोडवेज बसों के अलावा काफी संख्या में निजी परिवहन समिति की बसें भी बस स्टैंड पर आती हैं। प्रत्येक 10 मिनट में बसों की आवाजाही के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनती है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि कई बार तो स्थिति यह हो जाती है कि एंबुलेंस और स्कूल बसों को निकलने में भी काफी समय लग जाता है।




लंबे समय से कागजों में चल रही है शिफ्टिंग की योजना

बस स्टैंड व वर्कशॉप को शहर के बाहरी क्षेत्र में शिफ्ट करने की योजना लंबे समय से कागजों में चल रही है लेकिन धरातल पर नहीं उतर सकी है। रोडवेज डिपो के अधिकारियों द्वारा मुख्यालय को कई बार इस समस्या की गंभीरता से अवगत कराया जा चुका है और उपयुक्त भूमि के सुझाव भी भेजे गए हैं। पूर्व में मुख्यालय से आई टीम ने बस स्टैंड के लिए कलियाणा रोड और समसपुर के समीप जमीन का निरीक्षण भी किया था लेकिन लेकिन तकनीकी खामियों के कारण यह सिरे नहीं चढ़ सकी।






बस स्टैंड स्थानांतरण के लिए हमने मुख्यालय को पत्र लिखा हुआ है। उपयुक्त जमीन मिलने पर मुख्यालय की टीम जगह का निरीक्षण करने के लिए आएगी। उसके बाद ही बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed