फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The authority launched a campaign to make people aware about legal aid

Charkhi Dadri News: प्राधिकरण ने अभियान चलाकर लोगों को कानूनी सहायता के प्रति किया जागरूक

Wed, 24 Dec 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The authority launched a campaign to make people aware about legal aid
वार्ड 9 में लोगों को जागरूक करते हुए प्राधिकरण की टीम।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला के मार्गदर्शन में बुधवार को स्थानीय वार्ड नौ में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिवक्ता दिव्यता गोयल व अधिकार मित्र अजय कुमार ने पार्षद विनोद सिंहमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

अधिकार मित्र अजय कुमार ने लोगों को बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 पर बात कर निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कर न्याय दिलवाना है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए समय-समय पर कानूनी जागरूकता शिविरों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य है।
विज्ञापन

अधिवक्ता दिव्यता गोयल व अजय कुमार ने कहा कि हमें अपने बच्चों, युवाओं को और अपने शहर व गांव को नशा मुक्त बनाना है। नशा बुरी आदत है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed