{"_id":"670ef054f847e965e6039bf5","slug":"the-amount-for-development-work-was-transferred-to-the-bank-accounts-of-sarpanchs-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124810-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 21 लाख तक के विकास कार्यों की राशि सरपंचों के बैंक खातों में हस्तांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 21 लाख तक के विकास कार्यों की राशि सरपंचों के बैंक खातों में हस्तांतरित
Wed, 16 Oct 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव से पहले सरपंचों और राज्य सरकार के बीच बनी सहमति के बाद अब 21 लाख रुपये तक की लागत वाली सभी परियोजनाओं की राशि सरपंचों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है जबकि पहले 21 लाख रुपये तक के बजट का उपयोग करने की शक्तियां पंचायतीराज विभाग के एक्सईएन के पास थीं। अधिक राशि मिलने से अब गांवों में बड़े स्तर की परियोजनाएं भी सरपंच अपने स्तर पर पूरी करवा सकेंगे।
जिले में 167 ग्राम पंचायतें हैं। चुनाव निपटने के बाद अब चुनाव आचार संहिता भी हट गई है। इसलिए सभी गांवों में इस समय विकास कार्य करवाने की जरूरत है लेकिन गांवों में विकास कार्यों का पेच काफी समय से फंसा था। सरपंचों का कार्यकाल दो साल से ज्यादा हो चुका है। पहले इन सरपंचों के पास पांच लाख रुपये तक के विकास कार्यों को करवाने की ही शक्तियां थीं। इसलिए सरपंच अधिक बजट खर्च करने की शक्तियां मांग रहे थे। इसके लिए सरपंचों की ओर से प्रदर्शन एवं ज्ञापन भी सौंपे गए थे।
बाद में राज्य सरकार और सरपंचों के बीच बातचीत सफल रही थी। इस दौरान राज्य सरकार और सरपंचों के बीच हुई सहमति में 21 लाख रुपये तक की लागत वाले विकास कार्य करने की शक्तियां सरपंचों को दे दी गईं। इससे गांवों में विकास कार्य तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- गांवों में ये काम करवाने की दरकार
गांवों में गलियां, मुख्य रास्ते, दूषित पानी निकासी, मरम्मत आदि कार्य करवाने की सख्त जरूरत है। अब भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में सरपंचों को विकास कार्यों के लिए खासा बजट मिलने की उम्मीद है। इसके तहत गांवों में भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निविदा जारी कर कार्यादेश जारी किए जाते हैं। सरकार ने ग्राम स्वराज पोर्टल भी लांच किया है। इस पोर्टल पर पंचायतें विकास कार्यों का विवरण दर्ज करवा रहीं हैं।
जिले में हैं तीन विकासखंड
जिले में बौंदकलां, दादरी और बाढड़ा नाम से तीन विकासखंड हैं। अब इन क्षेत्रों की पंचायतों में स्वीकृत 21 लाख रुपये तक की राशि सरपंचों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। इससे गांवों के विकास कार्यों मेें तेजी आने की उम्मीद है।
वर्जन
विभाग और सरकार गांवों में लोगों को हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है। सरपंचों और राज्य सरकार के बीच बनी सहमति के बाद अब 21 लाख रुपये तक की परियोजना राशि सरपंचों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। अब सरपंच अपने स्तर पर ये काम पूरा करवा सकेंगे। - विनोद कुमार, जेई, खंड एवंं पंचायत विभाग, चरखी दादरी।
फोटो-03
दादरी शहर के पुराना बस स्टैंड रोड स्थित पंचायत विभाग कार्यालय। संवाद