फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The advice not comment on the peasant movement

भाजपा नेत्री बबीता और सोनाली फौगाट पर बरसीं संगीता दहिया

Thu, 08 Apr 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The advice not comment on the peasant movement
भाजपा नेत्री बबीता फौगाट और सोनाली फौगाट के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में उतरीं संगीता दहिया ने मोर्चा खोला है। संगीता वीरवार को लंदन से फेसबुक पर लाइव आईं और उन्होंने दोनों भाजपा नेत्रियों को किसान आंदोलन पर कोई टिप्पणी न करने की नसीहत दी है। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अगर ये भाजपा नेत्री अब आंदोलन पर कोई टिप्पणी करती हैं, तो उनका घेराव करें और इसके लिए 400 से 500 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए।
विज्ञापन

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता एवं जाट आंदोलन में सक्रिय रहीं संगीता दहिया लगातार किसान आंदोलन का समर्थन कर रही हैं। संगीता को लेकर बबीता फौगाट ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट के बाद वीरवार को संगीता दहिया लंदन से फेसबुक पर लाइव आईं। करीब एक घंटे से अधिक समय तक वे ऑनलाइन रहीं और उनके निशाने पर ज्यादातर बबीता फौगाट रहीं। उन्होंने कहा कि बबीता फौगाट सुन ले कि संगीता दहिया के साथ पूरा समाज है। संगीता ने बबीता फौगाट पर तंज कसते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला तो चुनाव से पहले उन्हें जजपा में एक वरिष्ठ पद सौंपने का ऑफर दे चुके हैं, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। संगीता ने कहा कि भाजपा ने भी 2016 में उन्हें राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पद की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि पहले जाट आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे वापस किए जाएं।
विज्ञापन

संगीता ने कहा कि बबीता ने अपनी पोस्ट में दो बातें लिखी हैं और दोनों का जवाब देने के लिए वे तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की अनेक बेटियां मेडल ला रही हैं और बबीता ऐसा करने वालीं अकेली महिला खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विनेश बबीता फौगाट की छोटी बहन हैं, लेकिन पूरा देश उन पर गर्व करता है। बबीता कम से कम अपनी बहन से ही सबक ले लें। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ही इन नेत्रियों का पार्टी में छोटा ओहदा बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दुष्यंत के गानों पर लगाए ठुमके, फिर छोड़ गए पार्टी : संगीता दहिया ने कहा कि बबीता फौगाट और उनका परिवार पहले दुष्यंत के साथ था। बाद में वे आरएसएस के संपर्क में आ गईं। उन्होंने कहा कि पहले बबीता फौगाट का परिवार दुष्यंत का राग अलापता था, लेकिन भाजपा की तरफ से टिकट मिलते ही जजपा से किनारा कर गया।

लंदन से लौटते ही आऊंगी दादरी, देख लेना भीड़ किसके पीछे ज्यादा : बबीता फौगाट पर जुबानी वार करते हुए संगीता दहिया ने कहा कि जब भी मैं स्वदेश लौटूंगी, सीधे दादरी आऊंगी। वहां बबीता देख ले कि किसके पीछे भीड़ ज्यादा होगी। संगीता ने कहा कि मुझे राजनीति नहीं करनी है और अपने दम पर अपना मुकाम बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed