{"_id":"697a59f688ebd35ced06d4a7","slug":"the-administration-took-action-against-overloaded-vehicles-the-sdm-launched-a-campaign-and-imposed-a-fine-of-293-lakh-rupees-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150664-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ओवरलोड वाहनों के खिलाफ हरकत में आया प्रशासन, एसडीएम ने चलाया अभियान, 2.93 लाख का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ओवरलोड वाहनों के खिलाफ हरकत में आया प्रशासन, एसडीएम ने चलाया अभियान, 2.93 लाख का लगाया जुर्माना
Thu, 29 Jan 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
भारी वाहनों की जांच करते एसडीएम आशीष सांगवान।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को एसडीएम आशीष सांगवान के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दो लाख 93 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अभियान के दौरान जिले के मुख्य मार्गों, स्टेट हाईवे व अन्य चिह्नित क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों के वजन, फिटनेस प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान कई वाहन निर्धारित भार क्षमता से अधिक माल का परिवहन करते हुए पाए गए, जो मोटर वाहन अधिनियम एवं सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।
एसडीएम आशीष सांगवान ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के मौके पर चालान काटे गए और संबंधित वाहन चालकों को भविष्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहन संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहन न केवल सड़क संरचना को क्षति पहुंचाते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को भी बढ़ाते हैं। ओवरलोडिंग के कारण वाहनों में तकनीकी खराबियां उत्पन्न होती हैं, जिससे जनहानि की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल के निर्देशानुसार जिले में ओवरलोडिंग के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अभियान के दौरान परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
नियमित रूप से चलाए जाएं अभियान : उपायुक्त
उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि ओवरलोडिंग से सड़कों को गंभीर क्षति पहुंचती है, जिससे राजस्व पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इसके साथ ही ओवरलोड वाहन आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाएं। जिला प्रशासन ने वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित भार सीमा के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें।
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दादरी जिले से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों का मुद्दा अमर उजाला समाचार पत्र की ओर से बुधवार के अंक में प्रमुखता के साथ उठाया गया था। इसमें बताया गया था कि ओवरलोड वाहनों के कारण किस प्रकार दूसरे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मुद्दे को लेकर संबंधित अधिकारियों से भी बात की गई थी। अब उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को ही बाढड़ा के एसडीएम आशीष सांगवान के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई की गई।