{"_id":"688911e43ce215cc28009e5c","slug":"the-accused-who-fled-leaving-a-car-full-of-liquor-was-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141651-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शराब से भरी कार छोड़ भागा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शराब से भरी कार छोड़ भागा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस टीम के पीछे लगने पर मानकावास गांव में अवैध शराब से भरी कार छोड़कर भागने वाले आरोपी मानकावास गांव निवासी अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 14 जुलाई को स्पेशल स्टाफ से हेड कांस्टेबल विकास लाल रंग की कार में शराब तस्करी करने के मामले में टीम समेत जांच के लिए मानकावास जा रहे थे। मानकावास के पास पहुंचते ही सामने से लाल रंग की गाड़ी आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक वहां से कार भगा ले गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और आरोपी की कार आगे चलकर संकीर्ण गली में फंस गई। इसके बाद वह कार छोड़ भाग निकाला। जांच में गाड़ी से देसी शराब की छह और अध्ध की दो पेटी बरामद हुई थी।
2021 में दिल्ली से चोरी हुई थी कार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मानकावास की गली से बरामद कार की जांच की तो वह दिल्ली के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि वर्ष 2021 में कार चोर हुई थी और द्वारका थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी।