{"_id":"6a4d53451572b6a2af0d4059","slug":"the-3-km-road-from-gothda-to-bahu-village-will-undergo-a-transformation-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-157443-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 68.28 लाख से गोठड़ा से बहु गांव तक के 3 किमी रोड का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 68.28 लाख से गोठड़ा से बहु गांव तक के 3 किमी रोड का होगा कायाकल्प
Wed, 08 Jul 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
जिले के गांव को जाने वाली जर्जर सड़क।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों को सुधारने की दिशा में लोक निर्माण विभाग लगातार बजट जारी कर वाहन चालकों के लिए राहत के काम में जुटा है। इसकी बानगी जिले के गोठड़ा गांव से बहु गांव तक जाने वाले लगभग तीन किलोमीटर लंबे मार्ग के पुनर्निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद देखी गई है।
इस जर्जर सड़क परियोजना के लिए सरकार ने 68.28 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों और वाहन चालकों को वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। गांव गोठड़ा से बहु गांव को जाने वाली सड़क सात वर्ष पहले बनाई गई थी लेकिन समय पर सड़क की सुध नहीं लेने से इसकी हालात लगातार बिगड़ती चली गई।
समय के साथ सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी थी जिससे जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। स्थिति इतनी खराब थी कि बारिश के दिनों में सड़क पर जलभराव हो जाता था और राहगीरों के लिए वहां से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग गोठड़ा और बहु गांव के बीच आवाजाही का मुख्य जरिया है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों, कामकाजी लोगों और किसानों के लिए यह एकमात्र रास्ता है लेकिन सड़क की खस्ताहाल होने से उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार वाहन चालक इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क निर्माण की गुहार लगाई थी। इसके बाद जागे विभाग से सड़क बनाने मंजूरी मिली है।
सड़क का पूर्ण पुनर्निर्माण किया जाएगा
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के लिए 68.28 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। इस बजट के तहत सड़क का पूर्ण पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसमें सड़क की सतह को समतल करने, पक्का करने और मजबूती के लिए आधुनिक मानकों का पालन किया जाएगा। निविदाएं आवंटित होने के साथ ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि भविष्य में सड़क जल्दी खराब न हो।