{"_id":"67bcce5b2868c820c70351ae","slug":"terror-of-thieves-in-gandhinagar-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132309-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गांधीनगर में चोरों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गांधीनगर में चोरों का आतंक
Tue, 25 Feb 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के गांधीनगर में चोरों का आतंक बना है। कॉलोनी में एक माह के दौरान पांच घरों में सेंध लगाने का प्रयास हुआ है। कॉलोनीवासियों ने घरों की रेकी कर रहे तीन चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया है जबकि लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से अपने स्तर पर पांच चौकीदार भी नियुक्त कर दिए हैं।
वार्ड नंबर दो स्थित गांधीनगर के 1,500 से अधिक घरों की कॉलोनी में एक माह के दौरान चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। कॉलोनी में लगातार चोरी की वारदात बढ़ने के बाद पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया के नेतृत्व में कमेटी का गठित की गई। कॉलोनी के पांच घरों में विभिन्न अंतराल पर चोरी के प्रयास किए गए हैं। इनमें एक घर से चोर लाखों के सोने के जेवरात चुराए गए हैं।