फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tent house operator found dead on roadside in Dadri, family suspects murder

Dadri: सड़क किनारे मृत मिला टैंट हाउस संचालक, परिजनों को हत्या का शक; कपड़े मिले फटे व सिर पर थे चोट के निशान

Sun, 09 Feb 2025 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Feb 2025 12:01 PM IST
सार

मृतक रात करीब साढ़े 9 बजे वह खाना खाकर अपने घर रामलवास जाने के लिए निकला था। जब वह गांव से मुख्य रोड पर आया तो उसने अपनी लेबर को फोन कर खाना खाने और घर जाने संबंधी बातचीत की। तब लेबर की ओर से 20 मिनट में फ्री होकर घर जाने का जवाब दिया गया।

विज्ञापन
Tent house operator found dead on roadside in Dadri, family suspects murder
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी के गांव कादमा-गोपालवास रोड पर शनिवार रात पुलिस को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान गांव रामलवास निवासी सुरेश के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण सुरेश की जान गई है। अब मृतक के बेटे के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी चालक अंकित पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बेटे नवीन ने बताया कि सुरेश टैंट हाउस लगाने का काम करता था और उसने नवीन टैंट हाउस के नाम से गांव झोझूकलां में अपनी दुकान कर रखी थी। इसमें वह अपने साथ लेबर रखता था और ऑर्डर पर वह मौके पर जाकर काम करवाता था। शनिवार को वह गांव गोपालवास एक शादी में टैंट लगाने के लिए गया था। रात करीब  साढ़े 9 बजे वह खाना खाकर अपने घर रामलवास जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन




जब वह गांव से मुख्य रोड पर आया तो उसने अपनी लेबर को फोन कर खाना खाने और घर जाने संबंधी बातचीत की। तब लेबर की ओर से 20 मिनट में फ्री होकर घर जाने का जवाब दिया गया। इसके बाद वह गांव रामलवास निवासी अंकित के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठा हुआ था। रात करीब 10:55 पर जब लेबर घर जाने लगी तो मुख्य रोड पर करीब 500 मीटर की दूरी पर सुरेश मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना उन्होंने नवीन को दी और सुरेश को कादमा पीएचसी में भर्ती कराया। वहां सुरेश को चिकित्सकों ने दादरी रेफर कर दिया और यहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को बाढड़ा थाना पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

परिजन बोले: हत्या का है अंदेशा, गहनता से हो जांच 
मृतक के चाचा सत्यबीर ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो सुरेश के कपड़े फटे हुए थे और गले व सिर पर चोट के निशान थे। उन्होंने शक है कि किसी ने गला दबाकर सुरेश की हत्या की है। संदेह के आधार पर परिजनों ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।


अधिकारी के अनुसार
मृतक के बेटे के बयान आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तफतीश के दौरान जो सबूत प्राप्त होंगे, उनके अनुसार ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -सुरेंद्र सिंह, एएसआई व जांच अधिकारी, थाना बाढड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed