{"_id":"67f42a0c69f471dd36058833","slug":"tenders-worth-rs-315-crore-invited-urban-development-will-pick-up-pace-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-134792-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 3.15 करोड़ के टेंडर आमंत्रित, शहरी विकास पकड़ेगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 3.15 करोड़ के टेंडर आमंत्रित, शहरी विकास पकड़ेगा रफ्तार
Tue, 08 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
मेजबान चौक से हुडा सेक्टर की तरफ जाने वाली जर्जर सड़क।
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद ने शहरी विकास के लिए 3.15 करोड़ की निविदा आमंत्रित कर दी है। इसके तहत गलियों व सड़कों का निर्माण कराने के साथ सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। करीब 10 दिन बाद निविदा खोली जाएंगी और इसके बाद एजेंसी तय कर कार्यादेश जारी किया जाएगा। विकास कार्य शुरू होने से करीब 90 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
बता दें कि शहर में विकास कार्याें की रफ्तार काफी धीमी है और इसका खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं। कई गलियां और सड़कें ऐसी हैं जिनका सालों से निर्माण नहीं हुआ है। इस संबंध में स्थानीय लोग कई बार वार्ड पार्षद और अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। अब जाकर लोगों का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है।
हाल ही में नगर परिषद ने 16 विकास कार्याें की निविदा आमंत्रित की हैं। 15 अप्रैल को टेंडर खोले जाएंगे और उसके बाद एजेंसी तय करने की प्रक्रिया पूरी कर स्थानीय अधिकारी कार्यादेश जारी करेंगे। नगर परिषद अधिकारियों की माने तो मई के पहले सप्ताह में एजेंसी धरातल पर काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
जिन 16 कामों की निविदा आमंत्रित की गई हैं उनमें से ज्यादातर वार्डाें की गलियां हैं। लंबे समय बाद गलियों की दशा सुधरने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, अधिकारियों का दावा है कि 3.15 करोड़ के अलावा भी अन्य विकास कार्याें की निविदा आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है जो जल्द परवान चढ़ाई जाएंगी।