{"_id":"657b4231e26d8336910dbeb7","slug":"tender-allotted-for-sewer-project-worth-rs-340-crore-work-order-also-issued-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10649-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 3.40 करोड़ की सीवर परियोजना का टेंडर अलॉट, वर्क ऑर्डर भी हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 3.40 करोड़ की सीवर परियोजना का टेंडर अलॉट, वर्क ऑर्डर भी हुआ जारी
Thu, 14 Dec 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की सीवर व्यवस्था में सुधार के लिए तैयार की गई 3.40 करोड़ की परियोजना के जनस्वास्थ्य विभाग ने टेंडर अलॉट कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। एजेंसी ही जल्द ही धरातल पर काम शुरू कर देगी। परियोजना पर काम पूरा होने से शहर के 60 फीसदी क्षेत्र में बनी सीवर समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा और इससे लोगों को राहत मिलेगी।
बता दें कि शहर की लचर सीवर व्यवस्था को सुधारने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग चरणबद्ध तरीके से काम कर रहा है। विभाग ने शहर में हो रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए दूसरे चरण के तहत 2200 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछवाने का टेंडर अलॉट कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। इसके तहत तिकोना पार्क पंपिंग स्टेशन से समसपुर एसटीपी तक पाइपलाइन डाली जाएगी। इसके अलावा एसटीपी पर एक अतिरिक्त टैंक का निर्माण भी करवाया जाना है। इतना ही नहीं काम शुरू करवाने के लिए एचडीपी पाइप को ऑर्डर दे दिया है। पाइप की खेप पहुंचते ही धरातल पर काम को गति दे दी जाएगी।
पाइपलाइन डालने के साथ विभाग एसटीपी से पानी को उठाने के लिए 5 मोटरें भी लगाएगर, ताकि किसी मोटर में खराबी आने की स्थिति में दूसरी मोटर को चलाया जा सके और सीवर लाइनों से पानी उठान कार्य बाधित न हो। विभाग के अधिकारियों का मानना है परियोजना पर काम पूरा होने के बाद साठ फीसदी क्षेत्र की सीवर समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
- पुणे से आने है पाइप
तिकोना पार्क पंपिंग स्टेशन से समसपुर एसटीपी तक बिछाई जाने वाली 2200 मीटर लाइन के लिए विभाग ने पुणे शहर की एक कंपनी को ऑर्डर दिया है। एचडीपी पाइप के पहुंचने के बाद कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा।
जानिये...कितनी क्षमता की लगाई जाएंगी मोटरें
समसपुर एसटीपी पर बनने वाले अतिरिक्त टैंक से पानी का उठने करने के लिए विभाग 5 मोटरें भी लगवाएगा। प्लान के अनुसार दो मोटरें 40 एचपी की, दो 20 एचपी की और एक मोटर 110 एचपी की लगेगी। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि आपात स्थिति में किसी मोटर के खराब होने पर दूसरी मोटर चलाने से कार्य प्रभावित नहीं होगा और इसके मद्देनजर ही अतिरिक्त मोटरों की व्यवस्था की जाएगी।
- फिलहाल बिछी है 12 इंची पाइप लाइन
आधे से अधिक शहर के पानी को समसपुर एसटीपी तक पहुंचाने के लिए फिलहाल 12 इंची पाइप लाइन बिछाई हुई है। इसके चलते पानी का उठान में देरी होती है। अब इस पाइप लाइन के स्थान पर विभाग 20 इंची पाइप लाइन बिछवाएगा। पाइपों की क्षमता अधिक होने के कारण क्षेत्रों में हुए जलभराव से जल्दी छुटकारा मिलेगा।
- इन क्षेत्रों को होगा फायदा
पाइप लाइन बिछने के बाद शहर के भगवान परशुराम चौक क्षेत्र, रेलवे रोड, बस स्टैंड, रोहतक रोड, पुराना झज्जर रोड, दिल्ली रोड, पुरानी अनाज मंडी, प्रोफेसर कॉलोनी सहित साथ लगते क्षेत्रों में होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान हो सकगा।
परियोजना का टेंडर अलॉट कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। एचडीपी पाइप के लिए ऑर्डर भी कर दिया है। पाइपों की पहली खेप पहुंचते ही धरातल पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
-बृजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग