फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ten thousand people did not get corona vaccine, health department will do counseling

दस हजार लोगों ने नहीं लगवाई कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग करेगा काउंसलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand people did not get corona vaccine, health department will do counseling
स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन लगवाते पात्र। - फोटो : CharkhiDadri
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है। दूसरी ओर जिले में अभी भी 18 वर्ष से अधिक उम्र के दस हजार लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है। इन लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर ली है। विभाग की अब योजना है कि काउंसलिंग के जरिये इन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 3.30 लाख लोगों को वैक्सीन लगनी है और इनमें से 3.20 लाख लोग अब तक पहली और 97 हजार लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। विभाग का प्रयास है कि सितंबर के पहले सप्ताह के अंदर जिले के सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा लें।
विज्ञापन

जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है उनकी सूची संबंधित सीएचसी और पीएचसी इंचार्ज को भेजी जाएगी। यहां का मेडिकल स्टाफ अब इन लोगों से संपर्क कर काउंसलिंग करेगा। काउंसलिंग में कई पहलु शामिल होंगे और इन सबका उद्देश्य वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना रहेगा। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान के अनुसार सितंबर के पहले सप्ताह के अंदर सभी तीन लाख तीस हजार लोगों को कवर करने का लक्ष्य है। अब लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए भी आगे आ रहे हैं और पिछले एक माह के अंदर बीस हजार लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। अब विभाग का फोकस वैक्सीन की एक भी डोज न लेने वाले लोगों पर है।
विज्ञापन

हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में कोरोना की रफ्तार पिछले करीब डेढ़ माह से थमी हुई है। विभाग छिपे हुए पॉजिटिव केस ढूंढने के लिए 1500 रेंडम सैंपल भी ले चुका है, लेकिन एक भी मामला पकड़ में नहीं आया। अब जिले में एक ही कोरोना केस सक्रिय है जो सकारात्मक बात है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारियां शुरू की हुई हैं और संसाधनों की कमी को दूर करने पर विभाग का जोर है। वेंटिलेटर के अलावा बेड और कुछ अन्य जरूरी संसाधन विभाग ने जुटा लिए हैं जबकि सरकार की तरफ से अभी और भी मशीनें व संसाधन भेजे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिंक बूथों पर गायनी की मौजूदगी में लग रही गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन
जिला स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं का आंकड़ा भी जुटा लिया है। इस वर्ष गर्भवती महिलाओं की संख्या जिले में करीब आठ हजार है। इतना ही नहीं विभाग ने पिंक बूथों पर गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण शुरू कर दिया है। प्रतिदिन 30 से 40 गर्भवती महिलाएं इन पिंक बूथ पर वैक्सीनेशन करवा रही हैं। टीकाकरण के दौरान पिंक बूथ पर बाकायदा गायनी भी मौजूद रहती हैं और उनकी देखरेख में ही गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन की डोज दी जा रही है।
- अक्तूबर तक सभी को दोनों डोज देने का लक्ष्य
वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान का कहना है कि सितंबर के पहले सप्ताह में तीन लाख तीस हजार लोगों को पहली डोज देने का और अक्तूबर के अंत तक इन सभी लोगों को दूसरी डोज देने का लक्ष्य लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगातार वैक्सीनेशन ड्राइव जारी है और इसके अलावा अलग-अलग गांवों में जाकर सब सेशन भी लगाए जा रहे हैं।
- दोनों वैक्सीन की पहुंची खेप, किल्लत दूर
जिला स्वास्थ्य विभाग के पास अब कोविशील्ड और को-वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। पिछले दो दिनों में विभाग के पास 49 हजार कोविशील्ड और 7400 को-वैक्सीन पहुंची हैं। अब विभाग के पास करीब 56400 वैक्सीन स्टॉक में हैं। डॉ. आशीष मान ने बताया कि अब मेगा सेशन लगाकर ज्यादा से ज्यादा से लोगों को कवर किया जाएगा।
- कोरोना केस न आने पर नियमित लिए जा रहे 500 से अधिक सैंपल
पिछले डेढ़ माह के अंदर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कोरोना की रफ्तार अब थमी हुई है लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग नियमित जारी है। प्रतिदिन कोरोना जांच के लिए 550 से 600 सैंपल लिए जा रहे हैं। जल्द ही जिले में कोविड जांच लैब भी शुरू हो जाएगी और इसके लिए काम शुरू हो चुका है।
काउंसलिंग में शामिल होंगे ये बिंदू
वैक्सीन न लगवाने का कारण जानकर व्यक्ति को प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा वैक्सीनेशन के फायदों और इससे गुरेज करने से संभावित हानियों की जानकारी दी जाएगी। काउंसलिंग फोन पर और आमने-सामने बैठकर की जाएगी।

ये है अब जिले में कोरोना की स्थिति
सैंपल लिए : 229270
कुल संक्रमित : 5068
सक्रिय केस : 1
कोरोना से मौतें : 139
कोरोना को मात देने वाले संक्रमित : 4928
वर्जन::
काउंसलिंग में हम प्रशासन का सहयोग लेंगे। जिन लोगों ने एक वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है उनकी सूची पीएचसी और सीएचसी पर भेज दी गई हैं। जल्द से जल्द करीब दस हजार लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed