{"_id":"6669e42592cffb89b00f8b59","slug":"temperature-increased-by-12-degrees-for-the-second-consecutive-day-there-will-be-severe-heat-and-heat-wave-for-3-to-4-days-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-118870-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लगातार दूसरे दिन 1.2 डिग्री बढ़ा तापमान, 3 से 4 दिन रहेगा भीषण गर्मी व लू का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लगातार दूसरे दिन 1.2 डिग्री बढ़ा तापमान, 3 से 4 दिन रहेगा भीषण गर्मी व लू का प्रकोप
Wed, 12 Jun 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक भीषण गर्मी एवं लू का प्रकोप बना रहेगा।
क्षेत्र में बुधवार को दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.8 और न्यूनतम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।बुधवार को अधिकतम 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 45.7 व न्यूनतम 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी का आमजन जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। चिकित्सकों की सलाह है कि गर्मी में पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें ताकि शरीर में पानी की मात्रा कम नहीं हो पाए। गर्मी के चलते पशु तनाव महसूस कर रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सिंध बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं का रुख मैदानी राज्यों की ओर होने से तापमान बढ़ रहा है। दिन और रात का पारा चढ़ने लगा है। उन्होंने बताया कि अगले 3 से 4 दिनों तक भीषण गर्मी एवं लू का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि इस सप्ताह के अंत तक तेज गति से हवाएं चलने व सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।