फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Temperature @ 43 degree, maximum level of pollution reached 500 AQI

Charkhi Dadri News: तापमान<bha>@</bha> 43 डिग्री, प्रदूषण का अधिकतम स्तर पहुंचा 500 एक्यूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Temperature @ 43 degree, maximum level of pollution reached 500 AQI
कपड़े से मुंह और हाथों को ढककर लोहारू रोड से गुजरतीं छात्राएं।
चरखी दादरी। मई मध्य के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर जनजीवन और बाजार पर पड़ रहा है। सोमवार की बात करे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से मौसम में बदलाव भी संभव है।
विज्ञापन

रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान तो स्थित रहा लेकिन न्यूनतम में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर पर भीषण गर्मी और प्रचंड हीट वेव का असर नजर आया है। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में 23-31 मई के दौरान मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान बारिश के साथ 30 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
विज्ञापन

वहीं, प्रदूषण की स्थिति देखे तो सोमवार को दादरी जिले में हवा की स्थिति खराब रही। प्रदूषण का अधिकतम स्तर 500 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण का औसतन स्तर 343 और न्यूनतम 201 एक्यूआई दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों में प्रदूषण का अधिकतम स्तर 200 एक्यूआई बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed