फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Teams will be formed at village, ward, sub-division and district level to prevent drug abuse

नशाखोरी रोकने के लिए गांव, वार्ड, उपमंडल और जिला स्तर पर गठि की जाएंगी टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Teams will be formed at village, ward, sub-division and district level to prevent drug abuse
चरखी दादरी। जिले का प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर नशे को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम करे। अधिकारी किसी भी स्थान के दौरे और बैठकों के दौरान नशा मुक्ति पर जरूर चर्चा करें। नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे की गर्त में जाने से बचाया जा सकता है। यह उपायुक्त प्रीति ने बुधवार को अपने कार्यालय में नशा मुक्ति को लेकर आयोजित समन्वय समिति की बैठक में कही।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में नशे का कारोबार करने वाले, नशा करने वाले और नशे की लत छुड़वाने के लिए गहनता से विचार विमर्श हुआ। उपायुक्त ने कहा कि जिला के लोगों को समझाना है कि नशा कितना खतरनाक है और इससे व्यक्ति पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। इसके लिए जागरूकता की आवश्यकता है। ऐसे में जिले के सभी विभाग अपने स्तर पर जहां भी मौका मिले लोगों को नशे के बारे में जागरूक करें और जब भी अधिकारी क्षेत्र के दौर पर हों या कोई बैठक आयोजित की जाए, वहां भी नशे के दुष्परिणामों को लेकर चर्चा की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा को लेकर सरकार द्वारा जारी किया गया स्टेट प्लान काफी अहम साबित होगा। प्लान के अनुसार गांव व वार्ड से लेकर उपमंडल, जिला व प्रदेश स्तर तक टीमों का गठन होगा। इन टीमों में सरकारी अधिकारियों के साथ आम लोगों व सामाजिक संगठनों को भी शामिल किया जाएगा। ये टीमें न केवल अपने क्षेत्र में नशा करने वाले लोगों की पहचान करेंगी बल्कि नशे की सप्लाई करने वालों की जानकारी भी देंगी। साथ ही गलती से नशे की लत में पड़े लोगों की सहायता भी की जाएगी ताकि वे दोबारा से सामान्य जीवन जी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा बेचने वालों पर रख रहे कड़ी नजर : एसपी
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हालांकि दादरी जिले में नशे के व्यापार की कम घटनाएं दर्ज की गई हैं और इन घटनाओं में बहुत कम मात्रा में नशीला पदार्थ पकड़ा गया है। लेकिन फिर भी नशे का कारोबार करने वालों के प्रति सख्त नजरिया रखना है और ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवानी है। साथ ही नशे में पड़ चुके लोगों को भी सकारात्मक तरीके से इस दलदल से बाहर निकालना है।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में दादरी के एसडीएम अनिल कुमार यादव, बाढड़ा के एसडीएम संजय कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी नांदल, उप जिला शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. संजय गुप्ता, डीएसपी रामसिंह बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed