फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Team takes to streets to remove encroachments, ignores protests and seizes goods

Charkhi Dadri News: दल-बल के साथ अतिक्रमण हटाने सड़कों पर उतरी टीम, विरोध को अनदेखा कर जब्त किया सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Team takes to streets to remove encroachments, ignores protests and seizes goods
दुकान के बाहर बना चबूतरा तोड़ती जेसीबी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। व्यापारियों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देने के बाद वीरवार को प्रशासनिक टीम दल-बल के साथ सड़कों पर उतरी। एसडीएम नवीन कुमार की अगुवाई में प्रशासन ने दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई। इस दौरान चार ट्रॉली सामान जब्त किया गया जबकि 15 से अधिक पक्के चबूतरे तोड़े गए। कुछ दुकानदारों ने विरोध कर मुहिम को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे एसडीएम नवीन कुमार और ईओ राजेश वर्मा की अगुवाई में नगर परिषद टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। इसकी शुरूआत नगर परिषद कार्यालय के सामने से की गई। नगर परिषद टीम के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास, अकाउंटेंट रविंद्र हुड्डा और सफाई दरोगा अरुण समेत 50 कर्मचारी शामिल रहे। टीम जेसीबी साथ लेकर बाजार की सड़कों पर उतरी।
विज्ञापन

दूसरी ओर टीम के नगर परिषद कार्यालय से निकलते ही बस स्टैंड रोड पर रेहड़ियां खड़ी करने वालों ने वहां से कूच शुरू कर दी। वहीं, कुछ दुकानदारों ने टीम के पहुंचने से पहले ही अपना सामान अंदर रख लिया जबकि कुछ ने सामान को हटाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते टीम ने सामान को जब्त कर लिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने सामान जब्त करने की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन उनकी एक न चली और टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुहिम का विरोध करने पर दुकानदार को बुलाया कार्यालय में
कार्रवाई करते हुए टीम जब स्वामी स्वीट्स पर पहुंची तो दुकान मालिक से बाहर रखा सामान अंदर करने को कहा। इस पर दुकानदार अशोक स्वामी ने कहा कि जिस जगह सामान रखा है वो उनकी जगह है। इसके बाद ईओ राजेश वर्मा वहां पहुंचे और उन्होंने दुकानदारों को जमीन के दस्तावेज लेकर शुक्रवार सुबह नगर परिषद कार्यालय पहुंचने की बात कही।
- किसी ने चेयरमैन को घुमाया फोन तो कोई कर गया शटर बंद
कार्रवाई से बचने के लिए अतिक्रमण करने वाले दुकानदार भी पैंतरे खेलते नजर आए। कुछ ने तो नगर परिषद चेयरमैन को फोन घुमाकर कार्रवाई रुकवाने की गुहार लगाई, लेकिन चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने उन्हें कहा कि अतिक्रमण हटाने में किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा। वहीं, कुछ दुकानदारों ने तो सामान जब्त करने की कार्रवाई से बचने के लिए अपनी दुकानों के शटर ही बंद कर दिए।
- रेलवे रोड पर तोड़े पक्के चबूतरे
टीम को सबसे अधिक पक्के चबूतरे रेलवे रोड पर मिले। इस मार्ग पर करीब तीन से पांच फुट लंबे 10 से अधिक चबूतरे तोड़े गए। इसके अलावा वैश्य स्कूल रोड पर चबूतरों को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
- एसडीएम की पड़ी नजर तो काटा कार का चालान
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में एक शख्स शादी के लिए कार सजवाने पहुंचा हुआ था। उसी दौरान एसडीएम नवीन कुमार वहां पहुंच गए। कार चालक ने नंबर प्लेट की जगह दूल्हा-दुल्हन के नाम की प्लेट लगवाई हुई थी। एसडीएम की नजर इस पर पड़ गई और उन्होंने तुरंत इस कार का चालान काट दिया।

अतिक्रमण मुहिम लगातार जारी रहेगी। इसमें हम पुलिस बल की भी मदद लेंगे। पहले ही व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर सामान जब्त करने के साथ पक्के चबूतरे तोड़े गए।
-राजेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed