फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Teachers staged a protest against online diary writing

Charkhi Dadri News: ऑनलाइन डायरी लेखन के विरोध में शिक्षकों ने किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teachers staged a protest against online diary writing
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन करते हसला सदस्य। 
चरखी दादरी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय समक्ष ऑन लाइन डायरी लेखन के फैसले के खिलाफ रोष जताया। फैसले को अन्यायपूर्ण बताते हुए प्रदेश सरकार से तुरंत इसे वापस लेने की मांग की गई। जिला प्रधान विद्यानंद श्योराण की अगुवाई में विरोध जताने के बाद डीईओ कार्यालय में पहुंचकर सुपरिटेंडेंट को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान विद्यानंद श्योराण ने बताया कि हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से एमआईएस पोर्टल पर अध्यापकों को डायरी लिखने के जो आदेश जारी किए गए हैं वे केवल और केवल शिक्षा जगत में काम करने वाले अध्यापकों को अपने मूल उद्देश्य से भटकाने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक न तो विभाग का कोई पक्का तकनीकी ढांचा है न ही कोई इस तरह की ट्रेनिंग देने के लिए स्कूलों में रेगुलर स्टाफ है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं अभी तक सभी स्कूलों में अच्छा नेटवर्क या वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ऑनलाइन डायरी लिखना कोई शिक्षा प्रदान करने का एक मात्र इलाज नहीं है। यह सिर्फ अध्यापकों को मानसिक तनाव देने के अलावा उनको अपने मूल कर्तव्य से विमुख करने का षड्यंत्र है। ऑनलाइन डायरी लिखने का आदेश वापस नहीं लिया गया तो हसला राज्य स्तरीय आंदोलन करने पर विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed