फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Teacher accused of molesting minor student arrested, sent to jail

Charkhi Dadri News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा जेल

Wed, 17 Jan 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of molesting minor student arrested, sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। खंड के एक गांव स्थित राजकीय स्कूल की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार शाम ही पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। सदर थाना पुलिस ने शिक्षक को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
5 दिसंबर को राजकीय स्कूल के परिसर में 13 वर्षीय छात्रा के साथ शिक्षक राजेश ने छेड़छाड़ की थी। आरोपी अंग्रेजी शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर तीन दिन पहले ही उक्त स्कूल में तैनात किया गया था। जानकारी मिलने पर स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि शिकायत में आरोपी और पीड़िता की जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस टीम पूछताछ करने स्कूल पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद प्रधानाचार्या के बयान दर्ज करने पुलिस शहर स्थित उनके घर पहुंची। यहां बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बालिका मंच से भी पकड़ में आया एक मामला
राजकीय स्कूलों में छात्राओं से होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर नजर रखने के लिए शिक्षा विभाग ने बालिका मंच बना रखे हैं। महिला शिक्षिका को इनकी कमान है। 11 माह के अंदर दादरी जिले में शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मामला बालिका मंच के जरिये उजागर हुआ है।


जिला शिक्षा विभाग शिक्षक की इस तरह ही हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। पॉक्सो एक्ट के तहत जिस शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है, उसके खिलाफ विभाग द्वारा भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - कृष्णा फौगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, चरखी दादरी




मामले में संज्ञान लेते हुए सदर थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। - सुभाषचंद्र, डीएसपी, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed