फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tau Mahavir Phogat said on Wrestler Vinesh appeal rejected now there is no scope

पहलवान विनेश की अपील खारिज: ताऊ महावीर बोले- हमें उम्मीद थी कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा, अब कोई गुंजाइश नहीं

Thu, 15 Aug 2024 11:51 AM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 15 Aug 2024 11:51 AM IST
सार

खेल पंचाट की खंडपीठ ने विनेश फोगाट की रजत पदक देने की अपील खारिज होने पर फोगाट परिवार समेत सभी देशवासियों को धक्का लगा है, क्योंकि अगर विनेश के हक में फैसला आता तो देश को एक और रजत पदक मिलता।

विज्ञापन
Tau Mahavir Phogat said on Wrestler Vinesh appeal rejected now there is no scope
विनेश फोगाट और महावीर फोगाट - फोटो : PTI

विस्तार

पहलवान विनेश फोगाट की अपील कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर ताऊ महावीर फोगाट ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा लेकिन किसी भी चीज की कोई गुंजाइश नहीं है। जब विनेश 17 तारीख को वापस आएंगी तो हम उनका गोल्ड मेडलिस्ट की तरह स्वागत करेंगे। हम उन्हें 2028 ओलंपिक की तैयारी के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। हम संगीता फोगट और रितु फोगट को भी 2028 ओलंपिक के लिए तैयार करेंगे।

विज्ञापन

 

बता दें कि महाबीर का परिवार पिछले करीब 30 सालों से कुश्ती में है। पहले वह स्वयं कुश्ती लड़ते थे तो वर्ष 2000 में बेटी गीता, बबीता, संगीता और रितू समेत भतीजी विनेश और प्रियंका फोगाट को उन्होंने अखाड़े में उतार दिया। महाबीर का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने का सपना तो बेटियों और भतीजी विनेश ने पूरा कर दिया जबकि ओलंपिक पदक का सपना अभी बरकरार है। खेल पंचाट का निर्णय पक्ष में आने से ये सपना पूरा होने की उम्मीद थी जो बुधवार शाम धूमिल हो गई। इससे जहां देश को पदक का नुकसान हुआ तो वहीं विनेश का सपना पूरा होते-होते रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed