फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mandeep Ranga from Sanwad becomes Assistant District Attorney

Charkhi Dadri News: सांवड़ के मंदीप रंगा बने सहायक जिला न्यायवादी

Mon, 26 Oct 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 26 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mandeep Ranga from Sanwad becomes Assistant District Attorney
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले के सांवड़ गांव निवासी मंदीप रंगा ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके चयन पर परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मंदीप पुत्र अशानंद ने वर्ष 2017 में गांव के सरकारी विद्यालय से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से एलएलबी और एलएलएम की डिग्री हासिल की। वर्ष 2025 में कानूनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने कानून के क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ाया।

मंदीप के दादा स्वर्गीय रूपचंद मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पिता अशानंद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर यह उपलब्धि हासिल करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। मंदीप ने अपनी सफलता का श्रेय डॉ. सुंदर सिंह धानिया , बड़े भाई एडवोकेट मनजीत सिंह रंगा, माता-पिता, परिवार और मित्र निशांत नरवाल को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed