{"_id":"656cb4f65c05447027090024","slug":"tau-dies-after-being-hit-by-alto-car-niece-injured-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10177-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ऑल्टो कार की चपेट में आने से ताऊ की मौत, भतीजी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ऑल्टो कार की चपेट में आने से ताऊ की मौत, भतीजी घायल
विज्ञापन
मृतक महेंद्र सिंह
चरखी दादरी। घिकाड़ा रोड पर स्थित केएन स्कूल के पास ऑल्टो कार की चपेट में आने से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं भतीजी पूजा को हल्की चोटें लगीं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद पूजा को घर भेज दिया गया।
पुलिस को दिए बयान में घायल पूजा ने बताया कि वह अपने ताऊ महेंद्र सिंह को घिकाड़ा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में दवा दिलाने के लिए आई थी। दवा दिलाने के बाद जब वो अपनी मोपेड पर घर लौट रहे थे तो उसी दौरान एक ऑल्टो कार चालक ने उनको अपनी चपेट में लिया। जिससे उसका ताऊ महेंद्र सिंह (62) गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसने शोर मचाया तो चालक ने कार रोकी और उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, वहीं पूजा को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया।
वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। उसके बाद पुलिस कर्मचारी नागरिक अस्पताल में पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पूजा के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।