फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Target to win all 10 Lok Sabha seats in Haryana: Biplab

हरियाणा में लोकसभा की सभी दस सीटें जीतने का लक्ष्य : बिप्लब

Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Target to win all 10 Lok Sabha seats in Haryana: Biplab
प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सि
चरखी दादरी। त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि भाजपा के नौ साल के शासनकाल में देश की साख विश्व में बढ़ी है। इस समय अवधि में भाजपा ने पारदर्शिता से शासन किया है। इसकी बानगी ये है कि जिन घरों में गेहूं नहीं था, उनमें नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मजबूत करने के साथ प्रदेश में लोकसभा की सभी दस सीटों को जीतने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

बिप्लब देव सोमवार को चरखी दादरी में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कहा कि मिशन-2024 को लेकर भाजपा देश में 51 बड़ी रैली करेगी। इन रैली को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऑनलाइन दिखाई जाएगी और 10 लाख बूथ इससे जुड़ेंगे। ऐसा भाजपा के इतिहास में पहली बार होगा। उन्होंने बताया कि 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा 30 मई से 30 जून तक लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके तहत वो स्वयं 10 लोकसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 1000 नए सदस्य बनाने का संगठन का लक्ष्य है। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के रूप में प्रबुद्ध लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन



गठबंधन पर बोलने से बचे बिप्लब देब
बिप्लब देब से पत्रकारों ने भाजपा-जजपा गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल पूछा तो वो इसका जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं जजपा का नहीं, बल्कि भाजपा का प्रदेश प्रभारी हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा का बेहद मजबूत संगठन है, जबकि कांग्रेस हर मुद्दे पर राजनीति कर लाभ उठाने की मंशा रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खिलाड़ियों का करते हैं सम्मान
पहलवानों के अमित शाह से मुलाकात करने के सवाल का जवाब देते हुए बिप्लब देब ने कहा कि भाजपा खिलाड़ियों का सम्मान करना जानती है। सरकार ने खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि को न केवल बढ़ाया है, बल्कि अलग-अलग मंच पर खिलाड़ियों के सम्मान की परंपरा भी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed