फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   take 33 lakh by fraud

पांच युवकों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लोगों ने ठगे 33.50 लाख

Fri, 20 Sep 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
take 33 lakh by fraud
फोटो 01 सिटी थाना भवन जहां तीन पीड़ितों की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। - फोटो : CharkhiDadri
युवकों को पुलिस विभाग और आर्मी में भर्ती कराने का झांसा देकर दो व्यक्तियों ने चार लोगों से साढ़े 33 लाख रुपये ठग लिए। तीन पीड़ितों के बच्चों को हरियाणा पुलिस में, जबकि एक पीड़ित के दो बच्चों को आर्मी में भर्ती कराने का झांसा दिया गया था। उन्होंने आरोपियों को कई माह पहले रुपये दिए, लेकिन उनके बच्चे भर्ती नहीं हो सके। पीड़ितों का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उक्त आरोपी आनाकानी कर रहे हैं। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा को शिकायत सौंपी थी। दादरी निवासी आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में तो महेंद्रगढ़ के सतनाली निवासी आरोपी पर सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी युद्धवीर, राजेश व राजू ने बताया कि झज्जर घाटी निवासी सोमबीर से उनकी मुलाकात पंद्रह माह पहले हुई थी। सोमबीर ने बताया था कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत है और उनके बच्चों को पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती करवा सकता है। युद्धवीर ने बताया कि उन तीनों ने उसे करीब साढ़े 23 लाख रुपये दिए थे। ये रुपये करीब एक साल पहले दिए गए थे और भर्ती का परिणाम आने के बाद उनके बच्चों का लिस्ट में नाम नहीं आया। युद्धवीर ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने तीन माह पहले सिटी थाने में शिकयत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने एक माह पहले पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराने का उन्हें आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की माने तो मामले की जांच तत्कालीन डीएसपी रमेश कुमार से कराई गई थी, जिसमें धोखाधड़ी की बात सामने आई। पुलिस ने इस संबंध में शहर निवासी सोमबीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। युद्धवीर ने बताया कि उसने करीब साढ़े दस लाख रुपये आरोपी को दिए थे। जबकि राजेश ने सात और राजू ने छह लाख रुपये अपने बेटों को नौकरी लगवाने के दिए थे। युद्धवीर ने बताया कि तीन माह से आरोपी फरार है और उसके घर पर जाने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाती है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बेटों को आर्मी में लगवाने के नाम पर दिए थे दस लाख
ठगी की दूसरी शिकायत रावलधी निवासी तेजपाल ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी। इस संबंध में सदर थाने में महेंद्रगढ़ के सतनाली निवासी चित्रसाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तेजपाल ने बताया कि उसने अपने दो बेटों को टीए-105 आर्मी में भर्ती कराने के लिए चित्रसाल को दस लाख रुपये दिए थे। आरोपी ने उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। जब वह अपने बेटों को लेकर ज्वाइनिंग के लिए लेटर में दिए पते पर पहुंचा तो खुलासा हुआ कि ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है। इसके बाद आरोपी ने गत 25 जुलाई को ज्वाइन कराने की बात कही, लेकिन कोई ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने अपने पैसे मांगे तो उसने आठ अगस्त 2019 को देने की बात कही और उन्हें चेक भी दिया। बैंक में चेक लगाने पर वह बाउंस हो गया। अब वह रुपये देने में आनाकानी कर रहा है।

एक आरोपी आर्मी से है रिटायर्ड, दूसरे ने खुद को बताया पुलिसकर्मी
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में रावलधी निवासी तेजपाल ने बताया कि सतनाली निवासी चित्रसाल आर्मी से रिटायर्ड है। उससे हुई बातचीत की रिकार्डिंग और अन्य सबूत भी उसके पास हैं। वहीं, शहर निवासी शिकायतकर्ता युद्धवीर, राजेश व राजू ने बताया कि आरोपी सोमबीर ने खुद को पुलिस विभाग में कार्यरत बताया था। वह पुलिस की वर्दी पहनकर उनसे मिला था, जिसके चलते उन्होंने उस पर विश्वास कर लिया और रुपये थमा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed