{"_id":"6812720abd7674deac0d0416","slug":"tabs-will-be-distributed-to-students-after-the-entrance-ceremony-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-136154-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रवेश उत्सव के बाद विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे टैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रवेश उत्सव के बाद विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे टैब
Thu, 01 May 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 01 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल में पढ़ाई करते हुए विद्यार्थी।
चरखी दादरी। जिले के राजकीय स्कूलों में विभाग की ओर से कक्षा नौवीं से 12वीं तक टैब प्रदान किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से उन्हें पढ़ाई कराई जाती है। अब सत्र पूरा होने पर स्कूलों की ओर से पास आउट विद्यार्थियों से टैब जमा कराए गए थे। जबकि अगली कक्षा में प्रमोट होने वाले विद्यार्थी टैब का प्रयोग कर रहे हैं।
विद्यार्थियों को डिजिटल तरीके से पढ़ाने के लिए विभाग ने टैब की व्यवस्था की थी। इसका लाभ कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को ही मिल पाया है। अब मार्च में विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों को पास होकर स्कूल से जाने वाले विद्यार्थियों से टैब जमा कराने के निर्देश दिए थे। इसके अनुसार ही पास आउट विद्यार्थियों के टैब विभाग के पास जमा हैं। फिलहाल, प्रवेश उत्सव चल रहा है। इसमें विभाग टैब वितरित नहीं कर रहा है।
संस्थान प्रभारियों का कहना है कि नए विद्यार्थियों को मई में टैब दिए जाएंगे। इसके लिए विशेष प्रक्रिया रहेगी। अभी केवल प्रवेश उत्सव पर ध्यान दिया जा रहा है। टैब वितरण से प्रवेश उत्सव पर प्रभाव पड़ेगा। टैब के माध्यम से विद्यार्थी स्कूल में कराए गए कार्य को समझ सकते हैं। इसमें केवल शैक्षणिक कार्य गतिविधि ही विद्यार्थी कर पाएंगे। विभाग की ओर से कक्षानुसार हर विषय का पाठ्यक्रम ऑनलाइन डाला गया है। इसमें अच्छी प्रकार से समझाया गया है। अगर किसी विद्यार्थी को स्कूल में समझ नहीं आता तो टैब के माध्यम से अपनी तैयारी कर सकता है।
विज्ञापन
ये रहेगी टैब वितरण की प्रक्रिया
स्कूलों की ओर से टैब को रिसेट किया जाएगा। साथ ही सिम भी अपडेट किया जाएगा। सिम का पंजीकरण नए विद्यार्थी के नाम होगा और इसके बाद ही विद्यार्थी टैब ले पाएंगे। फिलहाल, पुराने विद्यार्थियों के नाम पर ही टैब व सिम का पंजीकरण है। अब अप्रैल व मई शुरुआत तक विभाग टैब को रिसेट करेगा। इसके बाद मई मध्य में टैब वितरण कार्य शुरू किया जाएगा।
कक्षा दसवीं व 12वीं के विद्यार्थी कर रहे टैब का प्रयोग
सभी स्कूलों में कक्षा दसवीं व 12वीं में प्रमोट होने वाले विद्यार्थियों काे टैब का लाभ मिल रहा है। स्कूलों ने कक्षा नौवीं व 11वीं में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से टैब जमा नहीं कराए थे। अब ये विद्यार्थी अपने स्कूल में अगली कक्षा में प्रमोट हो चुके हैं। अपने टैब का उचित प्रयोग कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- मई में नए विद्यार्थियों को टैब प्रदान किए जाएंगे। उनको डिजिटल तरीके से पढ़ने का मौका मिलेगा। फिलहाल, दाखिला प्रक्रिया जारी है। टैब वितरण प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने में समय लगेगा। इसलिए स्कूल मई में ही विद्यार्थियों को टैब प्रदान करेंगे। प्रमोट होने वाले विद्यार्थी टैब का प्रयोग कर रहे हैं।
-विरेंद्र नारा, कार्यकारी डीईओ, दादरी