{"_id":"61a12f73bbc403580e1dfa02","slug":"system-stalled-only-jetting-machine-malfunctioned-for-six-days-sewer-overflow-in-half-the-city-charkhidadri-news-hsr617905069","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉकेज लाइन खोलने की मशीन छह दिन से खराब, सीवर समस्या से शहर के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉकेज लाइन खोलने की मशीन छह दिन से खराब, सीवर समस्या से शहर के लोग परेशान
विज्ञापन
फोटो 03 वार्ड 14 में सड़क पर भरा दूषित पानी ।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर की 50 फीसदी कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था ठप होने से लोग परेशान हैं। गलियों में दूषित पानी भरने से जहां लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। वहीं, बदबू के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है। कहने को जनस्वास्थ्य विभाग के पास जेटिंग मशीन है मगर हालात ये है कि कर्मचारी लकड़ी की फट्टियों से ब्लॉकेज खोलने में जुटे हैं। छह दिन से एकमात्र जेटिंग मशीन खराब है और चिड़िया मोड़ स्थित गोदाम में खड़ी है। हालांकि सूत्रों के अनुसार विभाग जल्द ही नई जेटिंग मशीन व एक सुपर सकर मशीन खरीदने की तैयार में है।
जनस्वास्थ्य विभाग के पास संसाधनों की कमी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। आधा शहर ठप सीवर व्यवस्था से परेशान है, लेकिन विभाग कोई ध्यान नही दे रहा है। अगर कुछ दिन और जेटिंग मशीन ठीक नहीं कराई गई तो शहर में हालात बद से बदतर हो जाएंगे। शहर के वार्ड 12 कबीर नगर, वार्ड 14 रविदास नगर, वार्ड 21 और वार्ड 17 की विभिन्न कॉलोनियों में सीवर ठप है और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इन चार वार्डों के ही 25 हजार से अधिक लोग सीवर ठप होने के कारण परेशान है और विभाग अधिकारियों से समाधान की गुहार लगा रहे हैं।
बारिश के दिनों में मुख्य लाइनें भी हो जाती हैं ठप
शहर की सीवर व्यवस्था पहले ही लंबे समय से खराब चली आ रही है, लेकिन बारिश के दिनों में मुख्य लाइनों में सबसे ज्यादा समस्या आती है। इससे कॉलोनियों व बाजारों से दूषित पानी की निकासी नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में सीवर के पानी की निकासी के लिए जेटिंग मशीन ही एकमात्र सहारा है। मशीन से ही ब्लॉकेज लाइन खुल सकती है। शहर में 21 वार्ड है, जिनमें करीब 50 फीसदी से ज्यादा कॉलोनियों में सीवर समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद ज्योति देवी, उषा चौहान, सुमन देवी और रोहित राजपूत का कहना है कि वार्डों में सीवर व्यवस्था बिल्कुल खराब हो चुकी है। गलियों व सड़कों पर दूषित पानी भरा हुआ है। सीवर समस्या को लेकर वह कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
जेटिंग मशीन में प्रेसर कम होनें के कारण उसे गोदाम में खड़ा किया गया है। नई मशीन के लिए एस्टीमेट उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। एक माह में नई मशीन आ जाएगी। इसके बाद शहर की सभी कॉलोनियों जहां ब्लॉकेज की समस्या है को दुरुस्त करवाया जाएगा।
- दलबीर सिंह, एक्सीएन जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो 02
चिड़िया मोड़ पर जनस्वास्थ्य विभाग के गोदाम में खराब खड़ी जेटिंग मशीन ।
फोटो 03
वार्ड 14 में सड़क पर भरा दूषित पानी ।
फोटो 04
वार्ड वार्ड 17 हनुमान मंदिर के सामने भरा दूषित पानी ।
फोटो 05
वार्ड 21 घिकाड़ा रोड स्थित कॉलोनी की गली में भरा सीवर का दूषित पानी ।