{"_id":"6712e0ad2d7bfa052509c664","slug":"sweets-distributed-on-shruti-chaudhary-becoming-a-cabinet-minister-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124930-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: श्रुति चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने पर बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: श्रुति चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने पर बांटी मिठाई
Sat, 19 Oct 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
श्रुति चौधरी को मंत्री बनाने पर गांव झोझूकलां में खुशी मनाते समर्थक।
चरखी दादरी। तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग के नेता रामअवतार खोरड़ा ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री बनकर श्रुति ने अपने पिता स्व. सुरेंद्र सिंह और दादा स्व. बंसीलाल का सपना पूरा किया है। भाजपा हाईकमान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रुति को मंत्री बनाकर प्रदेश में चौधरी बंसीलाल के परिवार का सम्मान बढ़ाया है। इस दौरान एडवोकेट पवन शेखावत, राकेश प्रजापत, मनोज वर्मा, अमित प्रधान, रविंद्र, दीपक जेवली, कृष्ण बरसी, दिलबाग प्रजापत, सविता व कविता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, प्रेस को जारी बयान में चौधरी सुरेंद्र सिंह संगठन संयोजक कृष्ण फोगाट ने कहा कि जनता को भाजपा की बिना पर्ची-बिना खर्ची भर्ती योजना पसंद आई है। अब श्रुति पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी बंसीलाल की विरासत को आगे बढ़ाएंगी।
श्रुति चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने पर बांटी मिठाई
झोझूकलां। तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी को सीएम नायब सैनी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने पर उनके समर्थकों ने शुक्रवार को मिठाई बांटकर खुशी जताई। झोझू खंड के कार्यकर्ताओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री और भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के कार्यकाल में भी भिवानी और दादरी का विकास हुआ था। अब श्रुति मंत्री बनकर अपने दादा और माता की तरह पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कराएंगी। इस दौरान पूर्व सरपंच अत्तर सिंह, पूर्व बीडीसी संदीप, धर्मवीर, रामकिशन, नरेंद्र, रतन, अमित आदि मौजूद रहे। वहीं, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य संदीप मलिक, पूर्व सरपंच अत्तर सिंह बलाली, संदीप सिंह, धर्मवीर बादल, रामकिशन, नरेंद्र सरपंच बादल, अमित आदि ने कहा कि श्रुति को मंत्री बनाने से दक्षिणी हरियाणा के लोगों में खुशी है। संवाद