{"_id":"68486f8d0fafbb46fa0d4b4f","slug":"sweepers-protested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-138543-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया झाडू प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया झाडू प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
Tue, 10 Jun 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में नारेबाजी कर रोष जताते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद
फोटो- 06
नगर परिषद कार्यालय में नारेबाजी कर रोष जताते सफाई कर्मचारी। संवाद
फोटो- 27
सचिव गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। संवाद
फोटो-28
एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। संवाद
- पहले भी नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की ओर से किया गया था प्रदर्शन, अब फिर जताया सरकार के खिलाफ रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर में नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को झाड़ू प्रदर्शन किया और सरकार की कार्यशैली पर रोष जताया। उनका आरोप है कि कर्मचारियों की 21 सूत्री मांगों के लिए किए वादे से सरकार मुकर रही है। केवल आश्वासन देकर कर्मचारियों को रोक रही है।
मंगलवार सुबह कर्मचारियों ने शहर में सफाई की। इसके बाद सुबह 10:30 बजे सभी कर्मचारी नगर परिषद परिसर में एकत्र हुए। यहां पर सभी ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रोष जाहिर किया। इसके बाद कर्मचारी नारेबाजी करते हुए नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे और सचिव गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी कराने की अपील की।
गौरव कुमार ने कर्मचारियों को नगर परिषद के स्तर पर होने वाली समस्याओं के तुरंंत समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि अन्य समस्याओं के लिए ज्ञापन को मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने एसपी कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की अपील की।
विज्ञापन
कर्मचारी यूनियन जिला इकाई प्रधान सूरज कुमार ने बताया कि सरकार की उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। अगर सरकार जल्द उनकी मांगें नहीं मानेगी तो कर्मचारी काम छोड़कर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसके बाद शहर में कचरे के ढेर लगेंगे तो इसकी जिम्मेदार सरकार स्वयं होगी।
सूरज कुमार ने कहा कि अगर सरकार जल्द मांगें पूरी नहीं करेगी तो 9 जुलाई को कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। इस दौरान जिला प्रधान चंद्रभान, उप प्रधान सुनील व अन्य सभी कर्मचारी मौजूद रहे।