फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sweepers on strike

Charkhi Dadri News: मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू

Tue, 11 Mar 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
sweepers on strike
बीडीपीओ कार्यालय के सामने धरना देते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। संवाद
फोटो - 36
विज्ञापन



बीडीपीओ कार्यालय के सामने धरना देते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। संवाद

- मानदेय न मिलने पर मंगलवार से बाढड़ा बीडीपीओ कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी, नारेबाजी कर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। बाढड़ा क्षेत्र के गांवों में तैनात सफाई कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने पर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मंगलवार से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि दिवाली पर्व पर भी कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया गया था। तब भी कर्मचारियों ने धरना दिया था। अब होली के त्योहार पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं दिया गया है। इस कारण बीडीपीओ कार्यालय के सामने धरना शुरू किया गया है। धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह ने की।
विज्ञापन

सुमेर ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी 18 सालों से गांवों में सफाई का कार्य कर रहे है। उन्हेंं समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। सफाई कर्मचारियों को मानदेय के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कर्मचारी यूनियन पूर्व प्रधान संजय जीतपुरा ने कहा कि कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआई सुविधा का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। अब मजबूर होकर उन्होंने धरने का रास्ता अपनाया है। सरकार की ओर से जल्द उनका मानदेय नहीं दिया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे। साथ ही गांवों में सफाई का कार्य भी बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कर्मचारी संजय जीतपुरा, रमेश, मनदीप, महेंद्र, राजबीर, जितेंद्र, पवन, शर्मिला, सूरजमुखी, राजबाला, सुनीता, रोशनी, रघुवीर, मनफूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed