{"_id":"67880d53851d9947b4041a20","slug":"surya-namaskar-will-be-done-for-six-days-in-sports-nurseries-charkhi-dadri-news-c-21-hsr1020-546075-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले की 86 खेल नर्सरियों में छह दिन कराया जाएगा सूर्य नमस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले की 86 खेल नर्सरियों में छह दिन कराया जाएगा सूर्य नमस्कार
Thu, 16 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत जिले की 86 खेल नर्सरियों में 6 दिन तक सूर्य नमस्कार कराया जाएगा। खेल विभाग की ओर से फरवरी माह में सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर खेल विभाग ने पत्र भी जारी किया है।
खेल विभाग के अधिकारियों की मानें तो जिले में करीब 2150 खिलाड़ी विभिन्न खेल नर्सरियों में सुबह सूर्य नमस्कार का अभ्यास करेंगे। 15 मिनट में 12 प्रकार के सूर्य नमस्कार करवाए जाएंगे। इसको लेकर सभी खेल नर्सरियों को भी आदेश जारी किए जा चुके है।
वहीं, सूर्य नमस्कार का एक फोटो व वीडियो पोर्टल और सोशल मीडिया पर अपलोड करना होगा। इसको हरियाणा योग आयोग को टैग किया जाएगा।
हाॅकी इंडिया लीग में शर्मिला गोदारा का रहा बेहतर प्रदर्शन
सूरमा हॉकी क्लब की ओर से कैमरी की शार्मिला गोदारा ले रहीं हैं भाग
हिसार। महिला हाॅकी इंडिया लीग में बुधवार को रांची में सूरमा हॉकी क्लब और ओडिशा वर्सिस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सूरमा हॉकी क्लब ने 2-1 से जीत हासिल की। डाबड़ा के कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि सूरमा हॉकी क्लब की ओर से हिसार के कैमरी की शार्मिला गोदारा भी खेल रही हैं।
विज्ञापन
इस मैच में शर्मिला का बेहतर प्रदर्शन रहा और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, सूरमा हॉकी क्लब में सिरसा के जोधका से सविता पूनिया भी खेल रही हैं। सविता को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया गया। शर्मिला गोदारा ने कोच प्रवीणा सिहाग के पास हॉकी की शुरुआत की थी। शर्मिला के उम्दा प्रदर्शन पर गांव डाबड़ा और कैमरी में खुशी की लहर है।