{"_id":"6a4fe82ad4edb824570e62b3","slug":"supplier-nabbed-by-police-in-800-gram-opium-smuggling-case-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157527-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 800 ग्राम अफीम तस्करी मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा सप्लायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 800 ग्राम अफीम तस्करी मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा सप्लायर
Thu, 09 Jul 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध शाखा (सीआईए) दादरी ने करीब चार माह पहले 800 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी मंगनाराम गांव बोरला जाटान (ओगाला), थाना सेड़वा, जिला बाड़मेर (राजस्थान) का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 3 मार्च 2026 को अपराध शाखा की टीम समसपुर चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि झज्जर जिले के गांव छपार निवासी रितेश समसपुर-बिरोहड़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अफीम की तस्करी करने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लाल रंग की कपड़े की थैली में रखी 800 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस संबंध में थाना सदर दादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रितेश को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि अफीम खरीदने के लिए करीब 1.20 लाख रुपये विभिन्न मनी ट्रांसफर माध्यमों से राजस्थान भेजे गए थे। पूछताछ में रितेश ने खुलासा किया कि बरामद अफीम मंगनाराम ने उपलब्ध कराई थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी कड़ी में बुधवार को सीआईए स्टाफ दादरी में तैनात एएसआई जगजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगनाराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे अफीम तस्करी के नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और सप्लाई चेन के संबंध में पूछताछ की जाएगी।