फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sunil had gone to marry the Sarpanch's daughter, got information on phone: Wife was killed by your daughter.

सुनील गए थे सरपंच की बेटी का लग्न लेकर, फोन पर मिली सूचना : पत्नी को तेरी बेटी ने मार दिया

Thu, 06 Feb 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 06 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sunil had gone to marry the Sarpanch's daughter, got information on phone: Wife was killed by your daughter.
चरखी दादरी। एक ही दिन में पैंतावास कलां निवासी सुनील पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी की हत्या के वक्त वह घर पर नहीं थे। सुनील सरपंच की बेटी का लग्न लेकर राजस्थान के नीम का थाना गए थे। वहीं उन्हें फोन पर सूचना मिली कि तेरी मंझली बेटी ने पत्नी को मार दिया। पत्नी की हत्या का पता चलने के बाद सुनील देर रात सीधे नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

पैंतावास कलां निवासी सुनील ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। बड़ी के बाद मंझली बेटी की शादी कर उन्होंने एक और जिम्मेदारी निभाई थी। उस दौरान सोचा था कि बालिग होने के बाद सबसे छोटी बेटी के भी हाथ पीले कर देंगे। उन्हें क्या पता था कि विधाता ने उनके नसीब में दुख लिखे हैं। अब स्थिति ऐसी बन गई कि पत्नी को खो दिए जबकि हत्याकांड में शामिल दोनों बेटियों से भी उन्हें लगाव नहीं रहा। सुनील ने कहा कि उनकी पत्नी के हत्याकांड में जो भी दोषी हैं, उन्हें सख्त सजा मिले। फिर चाहे उनकी दोनों बेटियां ही क्यों न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed