फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   suciedy on wheat seeds

Charkhi Dadri News: गेहूं के सरकारी बीज पर मिलेगी प्रति क्विंटल एक हजार रुपये सब्सिडी

Sun, 27 Oct 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
suciedy on wheat seeds
अमर उजाला विशेष:
विज्ञापन


- गेहूं की किस्म 303,1087,1222 व 1027 की ज्यादा बनी मांग, नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू होगी बिजाई
- इस बार 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई होने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। सरकार गेहूं के बीज पर किसान को प्रति क्विंटल एक हजार रुपये सब्सिडी देने जा रही है। गेहूं के बीज के लिए सरकारी बिक्री केंद्रों पर किसानों की लाइन लगने लगी है। इस समय सरकारी केंद्रों में गेहूं की किस्म 303,1087,1222 व 1027 की ज्यादा मांग है। 40 किलोग्राम वजन के बैग की कीमत 1150 रुपये तय है।
जिले में इस बार करीब 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई होने का अनुमान है। गेहूं की बिजाई का कार्य नवंबर प्रथम सप्ताह में ही शुरू हो जाएगा। किसानों ने गेहूं की बिजाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर रखी है, उन खेतों में तो दिसंबर माह में गेहूं की बिजाई हो सकेगी। धान की पछेती किस्मों की कटाई नहीं हो सकी है। सरसों की बिजाई का कार्य इस समय चल रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, गेहूंं की आजकल नई किस्में विकसित हो रही हैं। नई किस्मों से 25 से 28 क्विंटल प्रति एकड़ पैदावार ली जा सकती है। आजकल तो कृषि वैज्ञानिक ज्यादा तापमान में पकने वाली गेहूं की किस्में भी तैयार कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन को देखते हुए ये किस्में तैयार की जा रही हैं। इस समय सरकारी बीज केंद्रों पर गेहूं के बीज के लिए किसानों की लाइन लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- विक्रेता बोले : बीज की नहीं है कमी
शहर में पुरानी अनाज मंडी में जमीदारा सोसायटी कार्यालय व पुराना बस स्टैंड पर हरियाणा बीज निगम केंद्र पर गेहूं का बीज वितरित किया जा रहा है। पुराना बस स्टैंड स्थित हरियाणा बीज निगम केंद्र के बाहर किसानों की लाइन लग रही है। बीज विक्रेताओं का कहना है कि बीज की कोई कमी नहीं है। किसान को पसंद की किस्म नहीं मिलने से वे ज्यादा परेशान हैं। तकरीबन सभी किस्में एक समान ही औसत पैदावार देती हैं।



- अब तक बंट चुके 500 बैग
पुरानी अनाज मंडी सोसायटी कार्यालय में अब तक 500 बैग बांटे जा चुके हैं। एक हजार बैग की और मांग भेजी गई है। इसी प्रकार, बीज निगम कार्यालय में भी बीज की कोई कमी नहीं है। एक आधार पर किसान कितनी संख्या में ही बैग ले सकता है। वहीं, ढाणी फाटक के समीप इफको केंद्र में भी गेहूं का बीज उपलब्ध है।



वर्सन:
गेहूं के बीज की कोई कमी नहीं है। जैसे ही बैग पहुंचते हैं। वितरण कार्य शुरू कर दिया जाता है। बीज की और भी मांग भेज रखी है।

-राजेश कुमार, मैनेजर, जमीदारा सोसायटी
फोटो 06
शहर स्थित हरियाणा बीज निगम कार्यालय के बाहर गेहूं के बीज के लिए लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed