फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Subhash Chandra Sangwan became the head of Jhojhukalan Education and Public Welfare Committee

सुभाषचंद्र सांगवान बने झोझूकलां शिक्षा एवं जनकल्याण समिति के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Sangwan became the head of Jhojhukalan Education and Public Welfare Committee
सुभाषचंद्र सांगवान । - फोटो : CharkhiDadri
झोझूकलां। कस्बा झोझूकलां स्थित शिक्षा एवं जनकल्याण समिति के रविवार को हुए चुनाव में प्रधान का ताज सुभाष चंद्र सांगवान के सिर सजा। प्रधान पद के चुनाव में पूर्व सह श्रमायुक्त सुभाष चंद सांगवान ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार विनोद पवार को 238 वोटों के अंतर से हराया। चुनावों को लेकर सुबह से ही झोझू कॉलेज में सदस्यों की भीड़ उमड़ने लगी थी। पहले मतदान हुआ, जिसमें प्रत्याशी सदस्यों को लुभाते नजर आए। चुनाव में प्रधान का ताज सुभाषचंद्र सांगवान को मिला। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 238 मतों के अंतर से हराया।
विज्ञापन

उपप्रधान पद के चुनाव में राज सिंह ने धर्मबीर सिंह को 274 वोटों के अंतर से हराया। योगेश कुमार सांगवान सचिव चुने गए। योगेश सांगवान ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अतर सिंह को 289 वोटों के अंतर से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में मांगेराम ने वेदपाल को 166 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीएम यादव ने इन परिणामों की पुष्टि की। नवनिर्वाचित प्रधान सुभाषचंद सांगवान ने चुनाव के शांतिपूर्वक होने पर पर सबको बधाई दी। चुनाव में योगेश सांगवान ने तीसरी बार सचिव पद पर जीत हासिल की है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी के सहयोग से बेहतर कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed