{"_id":"6a56710a5dd527456b036108","slug":"sub-inspector-cremated-with-state-honors-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-157731-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राजकीय सम्मान के साथ किया सब इंस्पेक्टर का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राजकीय सम्मान के साथ किया सब इंस्पेक्टर का अंतिम संस्कार
Tue, 14 Jul 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव जेवली निवासी दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सोमेश कुमार का मंगलवार को उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को दिल्ली के मधु विहार थाने में उनकी मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर गांव जेवली लाया गया जहां शोकाकुल माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली पुलिस की टीम ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
ग्रामीणों के अनुसार सोमेश कुमार गांव जेवली निवासी भूतपूर्व नेवी अधिकारी वेदप्रकाश श्योराण के इकलौते पुत्र थे। बचपन से ही मेधावी रहे सोमेश का वर्ष 2019 में कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती मधु विहार थाने में थी। सोमवार को उनकी आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार में सरपंच सोमेश श्योराण, प्रज्ञा शिक्षा समिति के अध्यक्ष कृष्ण जेवली, समाजसेवी मुकेश जेवली, भूप सिंह, सोमबीर, वेदप्रकाश, कपूर सिंह, राजकुमार श्योराण, दिलबाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।