फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sub health centers new buldings will be made by 2.83 crore

Charkhi Dadri News: 5 गांवों में 2.83 करोड़ से बनेंगे उपस्वास्थ्य केंद्र के नए भवन, निविदा आमंत्रित

Mon, 28 Oct 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
sub health centers new buldings will be made by 2.83 crore
30 अक्तूबर को पंचायती राज विभाग की ओर से खोली जाएगी निविदा, भवन निर्माण होने पर 25 हजार की आबादी को मिलेगी राहत
विज्ञापन

- पुराने भवन जर्जर होने से चौपाल और लोगों के घरों में बैठकर उपचार कर रहा स्टाफ
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के 5 गांवों को जल्द ही नए उपस्वास्थ्य केंद्र भवन की सौगात मिलेगी। 2.83 करोड़ की परियोजना के लिए पंचायती राज विभाग ने निविदा आमंत्रित की है। 30 अक्तूबर को निविदा खुलेगी। इसके तुरंत बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर विभाग काम शुरू करवा देगा। नए भवन बनने से करीब 25 हजार लोगों को राहत मिलेगी।
जिले के 25 गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्र के नए भवन बनने हैं। इनमें से 19 भवनों के निर्माण के लिए 11.16 करोड़ के एस्टीमेट को स्वीकृति मिल चुकी है। हालांकि, कुछ गांवों में अभी जगह चयन को लेकर पेच फंसा है। वहीं, 5 गांव ऐसे हैं, जहां सभी अड़चनें दूर हो चुकी हैं। अब केवल भवन निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

दरअसल, नए उपस्वास्थ्य केंद्र भवनों का निर्माण पंचायती राज विभाग की ओर से करवाया जाना है। इस संबंध में करीब पंद्रह दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने पंचायती राज विभाग से पत्राचार किया था। इसके बाद विभाग ने भांडवा, बिगोवा, लोहरवाड़ा, मोरवाला और रासीवास गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाने के लिए निविदा आमंत्रित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो 30 अक्तूबर को निविदा खुलेगी। अगर एजेंसियों ने दिलचस्पी दिखाई तो एक नाम तय कर फाइल मुख्यालय भेजी जाएगी। अनुमति मिलते ही कार्यादेश जारी कर धरातल पर काम शुरू करवाया जाएगा।

- दो साल बाद सिरे चढ़ेगी योजना
स्वास्थ्य विभाग ने उपस्वास्थ्य केंद्र के नए भवन बनवाने की योजना करीब दो साल पहले तैयार की थी। लंबे समय तक उपस्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में रही। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यालय की ओर से इस परियोजना को स्वीकृति दी गई। वहीं, आचार संहिता हटने के बाद पंचायती राज विभाग की ओर से निविदा आमंत्रित की गई।


- इन 5 गांवों के लगाए गए हैं टेंडर
फिलहाल, पंचायती राज विभाग की ओर से भांडवा, बिगोव, मोरवाला, रासीवास और लोहरवाड़ा गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन बनाने के लिए निविदा लगाई गई है। भांडवा में 47.86 लाख, बिगोवा में 61.53 लाख, लोहरवाड़ा में 55.86 लाख, मोरवाला में 63.64 लाख और रासीवास गांव में 54.63 लाख से नया भवन बनाया जाएगा।

- इन 14 गांवों में भी बनने हैं नए भवन
जीतपुरा-भारीवास में 61.30 लाख, बौंदखुर्द में 55.36 लाख, घसौला में 61.78 लाख, मकड़ाना में 57.22 लाख, मौड़ी में 65.63 लाख, चांगरोड में 56.56 लाख, चंदेनी में 63.11 लाख, ऊण में 60.24 लाख, कलियाणा में 60.73 लाख, मिसरी में 62.52 लाख, रावलधी में 55.81 लाख, फतेहगढ़ में 54.63 लाख, सांजरवास में 59.26 लाख, बास में 58.61 लाख से उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण करवाया जाना है।


- मरीजों के साथ स्टाफ को भी मिलेगी राहत
उपस्वास्थ्य केंद्रों के पुराने भवन लंबे समय से जर्जर हैं। ज्यादातर गांवों में तो स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ पुराने भवनों में बैठ भी नहीं रहा। भवन की कमी के चलते स्टाफ किसी गांव में चौपाल में बैठ रहा है तो किसी में ग्रामीणों के घर बैठकर मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है। नए भवन बनने के बाद मरीजों के साथ स्टाफ को भी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।


वर्सन:
पंचायतीराज संस्थान ने 5 गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्र के नए भवन बनाने के लिए निविदा आमंत्रित कर दी है। 30 अक्तूबर को निविदा खुलेगी। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द औपचारिकताएं पूरी कर धरातल पर काम शुरू करवाया जाए।
-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग

फोटो 05
जर्जर उपस्वास्थ्य केंद्र भवन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed