{"_id":"67bdfce9064c22b83309fd9a","slug":"students-were-encouraged-to-connect-with-indian-culture-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-132381-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों को किया भारतीय संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों को किया भारतीय संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित
Tue, 25 Feb 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के जनता कॉलेज आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।
चरखी दादरी। शहर स्थित जनता महाविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें ज्योतिषाचार्य और संस्कृत विद्वान डॉ. मनोज शास्त्री मुख्य वक्ता रहे। व्याख्यान का विषय भारतीय ज्ञान परंपरा और वर्तमान समाज रहा।
शास्त्री ने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विविध बोध कथाओं और सूक्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया। स्नातकोत्तर हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. हेमलता शर्मा ने संचालन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. राजेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डॉ. किरण, प्रो. अमनदीप सैनी, डॉ. प्रमिला, डॉ. शुभम मोंगा, डॉ. स्वीटी गुप्ता, डॉ. रीना अग्रवाल, सुनीता, किरपाल आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मनाया महाशिवरात्रि पर्व
चरखी दादरी। कॉलेज रोड स्थित परसराम हेतराम स्कूल में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। शिव भगवान और मां पार्वती की पूजा कर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इस दिन का महत्व बताया। प्राचार्य ओपी तिवारी ने कहा कि महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। भगवान शिव और पार्वती की पूजा करने पर परिवार में खुशहाली आती है और महादेव की कृपा से जीवन में सफलता मिलती है।