{"_id":"66d79d9fded0a9da3d041a34","slug":"students-protested-for-bus-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-122770-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बसों की कमी पर बिफरे विद्यार्थी, दो जगह लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बसों की कमी पर बिफरे विद्यार्थी, दो जगह लगाया जाम
Wed, 04 Sep 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
साहुवास गांव में रोडवेज बस के सामने खड़ी छात्राएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रस्तावित लीड:
- झोझूकलां में 45 मिनट तो साहुवास में एक घंटे रोके रखे वाहन, जाम खोलने के बाद अधिकारियों से मिलने दादरी बस स्टैंड भी पहुंचे
- अतिरिक्त बस के संचालन का मिला आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। बसों की कमी से जिले में मंगलवार की सुबह छात्र-छत्राओं ने दो जगहों पर जाम लगा दिया। दादरी-साहुवास मार्ग पर प्रदर्शनकारी विद्यार्थी एक घंटे तक जबकि झोझू-मैहड़ा मार्ग 45 मिनट तक डटे रहे। अधिकारियों के अतिरिक्त बस संचालन का आश्वासन देने पर वे सड़क से हटने के लिए तैयार हुए। जाम की सूचना पाकर गांवों के सरपंच भी मौके पर पहुंचे।
दरअसल, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र स्थित शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करते हैं। यहां तक आने-जाने के लिए परिवहन सेवाओं का अभाव है। इसके चलते विद्यार्थी बेहद परेशान रहते हैं। मंगलवार सुबह दो गांवों के विद्यार्थियों का सब्र जवाब दे गया। आक्राेशित विद्यार्थियों ने दो जगह सड़क जाम कर दी। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। जाम में रोडवेज की बसें भी फंस गईं।
बसों के चालकों व परिचालकों ने मामले की सूचना दादरी डिपो अधिकारियों को दी। वहीं, मौके पर पहुंचे मौजिज लोगों ने अधिकारियों से फोन पर बात कर विद्यार्थियों की परेशानियों से अवगत करवाया। साहुवास में रोड जाम करने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि सौंप से दादरी के लिए सुबह आठ बजे बस चलती है। इसमें पांच गांवों के यात्री और विद्यार्थी कवर किए जाते हैं। बस में भीड़ होने के कारण विद्यार्थियों को जगह नहीं मिलती और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो जाती है। वे कई बार अधिकारियों से इस संबंध में मांग कर चुके हैं। यह अब तक पूरी नहीं हुई है। इससे खफा होकर उन्हें सड़क पर जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
- तीन गांवों के सरपंच पहुंचे मौके पर
साहुवास में विद्यार्थियों के जाम लगाने की सूचना पाकर साहुवास, फतेहगढ़ व घिकाड़ा सरपंच मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवाओं को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड पहुंचकर जीएम को ज्ञापन सौंपा। जीएम ने उन्हें जल्द दूसरी बस चलवाने का आश्वासन दिया।
- मैहड़ा सरपंच ने विद्यार्थियों को समझाया
मैहड़ा-झोझूकलां रोड पर जाम लगाने की सूचना पाकर सरपंच भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि दो-तीन दिन के अंदर अधिकारियों ने समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। जल्द ही बस संबंधी समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी जाम खोलने को तैयार हुए।
- दोनों रूटों पर अतिरिक्त बस का होगा संचालन
जाम खाेलने के बाद विद्यार्थी मौजिज लोगों की अगुवाई में दादरी बस स्टैंड पहुंचे और डिपो में तैनात अधिकारियों से मुलाकात की। दोनों रूटों के विद्यार्थियों ने अधिकारियों से सुबह स्कूल व कॉलेज के समय और दोपहर को छुट्टी के वक्त एक अतिरिक्त बस का संचालन करने की मांग की। अधिकारियों की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने पर विद्यार्थी वहां से लौटे।
- छात्रा का आरोप : चल रही इकलौती बस बंद करने की देते हैं धमकी
साहुवास जामस्थल पर एक छात्रा ने कहा कि जब वे चालक-परिचालक के समक्ष बस की कमी की समस्या रखते हैं तो उनकी ओर से इकलौती बस सेवा बंद करने की धमकी भी दी जाती है। छात्राओं ने बताया कि एक माह से समस्या बनी है।
वर्सन :
विद्यार्थियों की समस्या का जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों के समक्ष हमने उनके अतिरिक्त बस संचालन संबंधी मांग रख दी है।
-नवरत्न शर्मा, निरीक्षक, दादरी परिवहन डिपो
फोटो 01
साहुवास गांव में रोडवेज बस के सामने अड़ीं छात्राएं। संवाद
फोटो 02
दादरी बस स्टैंड परिसर में डिपो अधिकारियों से मिलने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
फोटो 03
मैहड़ा-झोझूकलां मार्ग पर जाम लगाई छात्राएं। स्रोत : सूत्र