फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Municipal Council cracks down on encroachment; goods from 8 trolleys seized

Charkhi Dadri News: अतिक्रमण पर नगर परिषद का प्रहार, 8 ट्रॉलियां सामान जब्त

Thu, 22 Oct 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council cracks down on encroachment; goods from 8 trolleys seized
कोर्ट रोड पर दुकानदारों से बात करते यातायात प्रभारी विक्रांत।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के प्रमुख बाजारों में सड़कों और दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने बुधवार को एक अभियान चलाया। परिषद की टीम ने कोर्ट रोड से कार्रवाई शुरू करते हुए बस स्टैंड से आंबेडकर चौक तक लगातार अभियान चलाया और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के बाहर रखा सामान जब्त किया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान सामान से भरी 8 ट्रॉलियां जब्त की गईं।
विज्ञापन

नगर परिषद की इस सख्ती से बाजारों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अमर उजाला समाचार पत्र की ओर से चलाए गए अभियान पार्किंग की दरकार, सुनाें सरकार...के तहत मंगलवार को छपी खबर का असर हुआ है। अभियान के दौरान डीएमसी विजेंद्र हुड्डा भी लगातार निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

दुकानदार से हुई तीखी बहस : नगर परिषद की टीम ने दोपहर पौने दो बजे कोर्ट रोड स्थित एक मिष्ठान भंडार के बाहर रखे सामान को हटाने के साथ अभियान की शुरुआत की। कार्रवाई के दौरान दुकानदार और टीम के बीच काफी देर तक बहस हुई। इसके बाद परिषद के कर्मचारियों ने दुकान के बाहर रखा सामान जब्त कर ट्रॉली में भरवा दिया। लगातार चलती कार्रवाई के कारण बाजार में दुकानदारों और राहगीरों के बीच भी अभियान चर्चा का विषय बना रहा।

कोर्ट रोड पर दुकानदारों से बात करते यातायात प्रभारी विक्रांत। 

कोर्ट रोड पर दुकानदारों से बात करते यातायात प्रभारी विक्रांत। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed