फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Student Sonia and Rachna won gold medal in political science

छात्रा सोनिया और रचना ने राजनीति शास्त्र में हासिल किया स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Student Sonia and Rachna won gold medal in political science
चरखी दादरी। पांच अक्तूबर को चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय ने साल 2018-20 व 2019-21 बैच की मेरिट सूची जारी की है। इस सूची में जनता कॉलेज की छात्रा सोनिया व रचना ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। दोनों ही छात्राओं ने स्नातकोत्तर कोर्स के राजनीति विज्ञान विषय में यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जांगिड़ ने बताया कि साल 2018-20 के बैच में सोनिया ने राजनीति विज्ञान के विषय में पूरे विश्वविद्यालय में टॉप किया है। जबकि साल 2019-21 के बैच में रचना ने पूरे विश्वविद्यालय में टॉप किया है। उन्होंने छात्राओं को विद्यालय का गौरव बढ़ाने पर बधाई दी। इसके अलावा कॉलेज के प्राचार्य यशवीर सिंह ने बताया कि पिछले करीब 27 सालों में कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने आईएएस व शिक्षक बनकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इस उपलब्धि पर विभाग के शिक्षकों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि इनके मार्गदर्शन व विद्यार्थियों की मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हो पाई है।
विज्ञापन

-दोनों छात्राओं को सम्मानित करेंगी कॉलेज की प्रबंधन कमेटी
दोनों छात्राओं के स्वर्ण पदक जीतने पर कॉलेज के पूरे स्टाफ व प्रबंधन कमेटी के सदस्य खुश हैं। इसके लिए उन्होंने छात्राओं को बधाई दी। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता व महासचिव राधे श्याम ऐरन ने भी बधाई दी। इसके अलावा प्रबंधन समिति ने दोनों छात्राओं को आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह में विशेष रूप से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed